Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के 5 साल पूरे, पत्थरबाजी की घटनाएं 99% हुई कम

Jammu Kashmir Section 370: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटे पांच साल पूरे हो गए हैं। 5 अगस्त 2019 को संसद में धारा 370 हटने के बाद राज्य का स्पेशल स्टेटस खत्म हो गया था। वहीं राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों यानी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया गया था। बता दें कि प्रदेश में पत्थरबाजी की घटनाएं 99% कम हुई है। हालांकि बीते कुछ समय से आतंकी घटनाएं बढ़ गई है। 2024 में अब तक 15 जवान शहीद हो चुके हैं। जबकि कई घायल भी हुए हैं, जिससे लोगों में आतंकियों का डर फिर बैठ गया है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के अखनूर और सुंदरबनी सेक्टर यानी LoC में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar News: ग्राम मरदा में गौवंश हत्या पर विहिप की उच्च स्तरीय जांच की मांग

वहीं सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। दरअसल, संदिग्धों के बॉर्डर क्रॉस करने के दौरान सेना ने फायरिंग की। हालांकि इस दौरान दूसरी तरफ से गोलीबारी नहीं हुई। सेना के मुताबिक अखनूर के बट्टल सेक्टर में 3 से 4 घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि के बाद गोलीबारी की गई। इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इससे पहले राजौरी जिले के सुंदरबनी-नौशेरा सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि देखी गई। पुलवामा के अवंतीपोरा के पंजगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया है। (Jammu Kashmir Section 370)

कश्मीर के बच्चे देखते हैं नया भविष्य: सांसद रविशंकर

धारा 370 के निरस्त होने के 5 साल पूरे होने पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज बहुत पावन दिन है। 370 समाप्त हुए 5 साल पूरे हो गए हैं। कश्मीर तरक्की के रास्ते पर बढ़ रहा है। वहां शांति है। कश्मीर के बच्चे अब नया भविष्य देखते हैं। आज वहां एम्स भी है, वहां तरक्की भी है, IT भी है। करोड़ों की संख्या में पर्यटक भी हैं, कश्मीर इस देश का मुकुट है और 370 समाप्त होने के बाद आज देश और दुनिया कश्मीर के विकास पर गर्व करती है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी CM और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक नई क्रांति आई है। (Jammu Kashmir Section 370)

हर व्यक्ति को उसका अधिकार मिला: रविंदर रैना

उन्होंने कहा कि जिस तरह से 5 साल पहले यहां बंद हुआ करता थे। देश विरोधी नारे लगते थे, आज वो चीजें सुधरी हैं। जहां तक विकास की बात है तो जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विश्वविद्यालय, AIIMS, रिंग रोड, एक्सप्रेस हाईवे बन रहे हैं, उससे एक नया जम्मू-कश्मीर बन रहा है। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के हर व्यक्ति को उसका अधिकार मिला है। (Jammu Kashmir Section 370)

राष्ट्रहित में बड़ा फैसला लिया: CM साय

रविंदर रैना ने कहा कि कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP ने अनुच्छेद 370 लाकर जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ जो धोखा किया था, जो अलग-अलग व्यवस्थाएं बनाई गई थीं, जिनके कारण जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद पैदा हुआ, PM मोदी की सरकार ने उसे समाप्त कर राष्ट्रहित में बड़ा फैसला लिया और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के 5 साल पूरे होने पर कहा कि यह हमारे एजेंडे में था और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। जब PM मोदी प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया। (Jammu Kashmir Section 370)

Back to top button
error: Content is protected !!