Google Analytics —— Meta Pixel

किसानों के हित में छत्तीसगढ़ को मिलेगी हरसंभव मदद: केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर

Minister Netam in Delhi: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री नेताम ने छत्तीसगढ़ में दलहन, तिलहन, बागवानी फसल को बढ़ावा देने के साथ ही कृषि और किसान कल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने छत्तीसगढ़ में खाद-बीज उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों और कृषि क्षेत्र का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को हरसंभव मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बनेंगे 146 आयुष ग्राम, आयुर्वेद अधिकारियों और डॉक्टर्स को दी गई जानकारी 

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास मंत्री नेताम ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम से भी मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ओराम से छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति सहित कमजोर और पिछड़े वर्गों के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। आदिम जाति मंत्री नेताम ने इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत साल 2022-23 बचे राशि 74 करोड़ 69 लाख 27 हजार रूपए जारी करने का अनुरोध किया। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1653 करोड़ 71 लाख 20 हजार रूपए का प्रावधान किया गया था। (Minister Netam in Delhi)

मंत्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ओराम से आदिवासी उप योजना के विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत 162 करोड़ रूपए और छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा के लिए 55 करोड़ 14 लाख 35 हजार रूपए के प्रस्तावों को 2024-25 में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विशेष तौर पर बस्तर संभाग के नक्सलवाद से प्रभावित पांच जिलों में चलाए जा रहे नियद नेल्लानार योजना, प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के मंशा अनुरूप संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना की प्रगति सहित इन वर्गों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। (Minister Netam in Delhi)

Back to top button
error: Content is protected !!