Google Analytics —— Meta Pixel

कैबिनेट मंत्री कश्यप और नेताम ने केंद्रीय वन मंत्री से की मुलाकात, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Minister Kashyap and Netam: वन और पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने नई दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने बैठक में छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण, पर्यावरण सुधार और वन्यजीवों के सरंक्षण जैसे विषयों पर चर्चा की। वन मंत्री कश्यप ने केंद्रीय मंत्री को राज्य के वन प्रबंधन, वृक्षारोपण अभियान और पर्यावरणीय सुधारों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राज्य द्वारा किए जा रहे प्रयासों और वन भूमि की रक्षा पर ध्यान आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें:- किसानों के हित में छत्तीसगढ़ को मिलेगी हरसंभव मदद: केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ की वन और पर्यावरण नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को हरसंभव केंद्रीय सहायता दिया जाएगा। उन्होंने राज्य के वन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक सहयोग देने की बात कही। मुलाकात के दौरान वन्य जीवों के संरक्षण, वन क्षेत्रों में विस्तार और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया गया। यह बैठक छत्तीसगढ़ के वन और पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधारों की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगी। (Minister Kashyap and Netam)

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी की मुलाकात

आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने भी नई दिल्ली में केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। बैठक में मंत्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि सरगुजा संभाग के आस-पास हाथियों का विचरण होता है, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मंत्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि हाथियों के विचरण से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें बर्बाद हो रही हैं और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए, उन्होंने हाथी विचरण वाले गांवों में सोलर लाइट की सुविधा प्रदान करने की आग्रह किया। (Minister Kashyap and Netam)

वहीं उन स्थानों पर वर्टिकल सोलर फेंस स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मंत्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री से हाथी मित्र दलों के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इन सभी मुद्दों पर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही छत्तीसगढ़ के वन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हरसंभव केंद्रीय सहयोग देने की बात कही। इससे पहले वन और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री पाटिल को मुख्यमंत्री विष्णुसाय के नेतृत्व में संचालित राज्य की लोककल्याण कारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। (Minister Kashyap and Netam)

केंद्रीय मंत्री उरांव से भी मिले वन मंत्री केदार कश्यप

वन मंत्री कश्यप ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव से भी भेंट की। उन्होंने राज्य की विभिन्न जनजातीय विषयों पर सार्थक चर्चा की। मंत्री कश्यप ने राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व के चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य में जनजातियों के संरक्षण और उनके उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वन मंत्री ने केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को जानकारी देते हुए बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मर्यादित रायपुर द्वारा लगभग 6.5 लाख आदिवासी परिवारों से साल 2014-15 से लघु वनोपज का क्रय किया जा रहा है। (Minister Kashyap and Netam)

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को साल 2014-15 से 2019-20 तक की अवधि में उक्त व्यापार में रुपये 52.18 करोड़ की हानि हुई है। मंत्री कश्यप ने हानि की 75 प्रतिशत राशि रुपये 39.14 करोड़ रूपए की प्रति पूर्ति राशि जल्द उपलब्ध कराने और लघु वनोपज के समर्थन मूल्य पर क्रय करने की सुचारू व्यवस्था के लिए 200 करोड़ रूपए अतिरिक्त कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास मंत्री नेताम ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम से भी मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ओराम से छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति सहित कमजोर और पिछड़े वर्गों के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। (Minister Kashyap and Netam)

Back to top button
error: Content is protected !!