Google Analytics —— Meta Pixel

खुर्शीद के बयान पर हमलावर हुई BJP, कहा- ये भारतीय लोकतंत्र का मजाक

BJP on Salman Khurshid: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर BJP हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य है इस देश का कि जो विपक्ष है जो वोट के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग की भूमिका निभा रहा है। आज बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हुआ, कल मनीष तिवारी ने बात की, लेकिन उन्होंने एक बार भी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कुछ नहीं कहा। सलमान खुर्शीद भूले नहीं कि ये भारत है, यह गणतंत्र की जननी है। राहुल गांधी के इशारे पर ही सलमान खुर्शीद ने देश को चेताने का काम किया है, लेकिन राहुल गांधी ये भूले नहीं कि जब-जब इस देश में किसी ने औरंगजेब बनने की कोशिश की है तो महाराणा प्रताप भी आए हैं।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का विवादित बयान, कहा- भारत में भी हो सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि तीन बार लगातार हारने के बाद कांग्रेस की मानसिक स्थिति ऐसी है कि वह देश को अराजकता में झोंकना चाहती है। देश को पीछे धकेलने के लिए कांग्रेस कुछ भी करने के लिए तैयार है। वह भय, अपवाहें फैलाने का काम बंद करें। मेरा कांग्रेस से सीधा सवाल है कि क्या वह सलमान खुर्शीद के बयान सहमत हैं क्या उनका प्रयास अराजकता फैलाने का है क्या वह देश में संकट फैलाना चाहते हैं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी की किस प्रकार की सोच है। आज मुझे याद आता है जब राहुल गांधी संसद में खड़े होकर कहते थे कि इस देश में आग लगेगी, दंगे होंगे। प्रधानमंत्री पर हमला होगा। (BJP on Salman Khurshid)

भारतीय लोकतंत्र का मजाक: तरुण चुघ

उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा में भी राहुल गांधी चोरी-छिपे कई लोगों से मिलते थे। आज मालूम पड़ रहा है कि आखिर उनकी मंशा क्या थी। ये बहुत ही गंभीर विषय है। जब भारत में चारों तरफ इस तरह की परिस्थिति देखने को मिल रही है। कांग्रेस पार्टी जो देश का मुख्य विपक्ष है, क्या यही चाहती है? वे चुनाव में जीत नहीं पा रहे हैं जिस कारण अपनी खीज इस प्रकार की अराजकता को फैलाकर निकाल रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाला बयान है। इंदिरा गांधी ने 1975 में तानाशाही की पराकाष्ठा करते हुए देश में आपातकाल लगाया था। अभी भी कांग्रेस के नेताओं के अंदर आपातकाल की आत्मा घूम रही है। (BJP on Salman Khurshid)

अराजकता फैलाने की कोशिश: विजयवर्गीय

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बांग्लादेश में मंदिर तोड़ना, हिंदूओं को मारना, विपक्षी नेताओं को चुन-चुन कर मारना, इस पर कांग्रेस के लोग तालियां बजा रहे हैं? किस बात की खुशी हो रही है? ये सोच ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनको समझना चाहिए कि ये PM मोदी का देश है, ये भारत है। इस तरह के हताश नेता ऐसे बयान देकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में साजिश, यह महाशक्तियों का हमेशा से प्रयास रहा है। निश्चित रूप में बांग्लादेश में भी तख्तापलट के पीछे किसी न किसी शक्ति का हाथ रहा है। भारत इसे लेकर प्रारंभ से ही चिंतित है। भारत में एक दृढ़ इच्छाशक्ति की सरकार है। भारत का यह भी एक संकल्प और रुख है कि हम वहां के हिंदू समुदाय के अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को रोकें। सरकार इसके प्रयत्न कर रही है। जल्द ही हल निकले, यही सबकी कामना है। (BJP on Salman Khurshid)

Back to top button
error: Content is protected !!