PAK Mango Diplomacy! राहुल सहित 7 MP को पाकिस्तान से आए आम, BJP हमलावार
PAK Mango Diplomacy : एक तरफ बांग्लादेश सुलग रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान मैंगो डिप्लोमेसी (PAK Mango Diplomacy) के जरिए भारत के विपक्षी सांसदों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है. भाजपा ने दावा किया है कि दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायुक्त ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत 7 भारतीय सांसदों को आम के कार्टन भिजवाए हैं. एक दूसरे के प्रति रिश्तों में मधुरता के तौर पर मैंगो डिप्लोमेसी का इस्तेमाल होता रहा है।
यह भी पढ़ें:- जीवन के नए क्षेत्र में कदम रखने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का क्षण: राज्यपाल डेका
राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों को पाकिस्तानी दूतावास से आम मिलने पर बीजेपी विपक्ष पर हमलावर हो गई है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान उच्चायोग इन चुनिंदा 7 भारतीय सांसदों को आम के कार्टन क्यों भेजेगा? राहुल गांधी, कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मोहिब्बुल्लाह नदवी, जिया उर रहमान बर्क, अफजाल अंसारी और इकरा हसन. कुछ लोगों को आम कौन भेजता है, इससे भी पहचाना जा सकता है.’
क्या बोले थे गिरिराज सिंह?
भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस और विपक्षी दलों के भी कई सांसदों को पाकिस्तानी दूतावास ने आम भेजे हैं. गिरिराज सिंह ने इस मामले को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- ‘पाकिस्तान ने उन्हें आम भेजा है. क्या राहुल पीएम मोदी को हटाने का फिर कोई नया मांग करने गए हैं पाकिस्तान से? पाकिस्तान से इनके नापाक रिश्ते हैं.’
शेख हसीना भी भेजती थीं आम
आपको बता दें कि आम पारंपरिक रूप से कूटनीतिक हथियार के रूप में काम करते रहे हैं. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री मोदी के पदभार संभालने के बाद से लगभग हर साल उन्हें आम भेजती थीं. उन्होंने इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी आम भेजे थे. (PAK Mango Diplomacy)



