Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए लिए खुशखबरी, अब प्रदेश में मिलेगी सभी विदेशी शराब

Branded Liquor in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन की ओर से विदेशी शराब की खरीदी के लिए रेट ऑफर जारी किया गया है, जिसमें 70 कंपनियों ने रेट ऑफर प्रस्तुत किया है। इनमें छत्तीसगढ़ के शराब विनिर्माताओं के साथ-साथ अन्य राज्यों में निर्मित की जाने वाली शराब और विदेश में निर्मित शराब आपूर्ति करने वाली कंपनियां (BIOS) भी शामिल हैं। इन कंपनियों ने विदेशी शराब स्प्रिट के 303 ब्रांड और बीयर के 69 ब्रांड के रेट दिए हैं। यह जानकारी आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी गई।

यह भी पढ़ें:- जीवन के नए क्षेत्र में कदम रखने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का क्षण: राज्यपाल डेका

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 19 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में विदेशी शराब के थोक विक्रय और भंडारण के लिए वर्तमान में प्रचलित एफएल 10 ए बी अनुज्ञप्प्ति की व्यवस्था को समाप्त करते हुए सीधे विनिर्माता इकाईयों से विदेशी शराब का थोक क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया था। विदेशी ब्रांड की शराब की सीधी खरीदी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन को दी गई थी। कैबिनेट की इस निर्णय के परिपालन में बेवरेज कॉर्पोरेशन द्वारा विदेशी शराब खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में कंपनियों को रेट ऑफर भी जारी किया गया है। (Branded Liquor in Chhattisgarh)

अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश 

बता दें कि राज्य में विदेशी शराब का क्रय इससे पहले लाइसेंसियों द्वारा किया जाता था। सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। बैठक में सचिव सह आबकारी आयुक्त आर संगीता ने विदेशी शराब की खरीदी से लेकर उपभोक्ताओं को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की और प्रस्तावित व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कंपनियों के रेट ऑफर एवं फुटकर विक्रय के लिए अनुमोदित होने वाली दर को ब्रांड और लेबलों के अनुसार वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। (Branded Liquor in Chhattisgarh)

निर्धारित रेट और क्वालिटी की निगरानी

छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को विदेशी शराब की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित व्यवस्था के लागू होने से यूरोप के बड़े देशों में बिकने वाले लोकप्रिय बांड की शराब भी दुकानों में मांग अनुरूप उपलब्ध रहेगी। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि शराब दुकानों में निर्धारित दर से ज्यादा दर पर शराब का विक्रय न हो और शराब में किसी भी प्रकार की मिलावट न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। शराब के निर्धारित रेट और क्वालिटी की निगरानी, किसी भी तरह की गड़बड़ी के मामले में प्रभावी कार्रवाई के लिए शराब दुकानों में लगाए गए CCTV कैमरों को आबकारी मुख्यालय के सेन्ट्रलाइज्ड वीडियो मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। (Branded Liquor in Chhattisgarh)

मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन

बैठक में यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री साय की मंशा के अनुसार शासकीय कार्य में पारदर्शिता के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन तैयार किया जा रहा है। इस मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन के जरिए राज्य के शराब दुकानों में विभिन्न ब्रांड की शराब की उपलब्धता की जानकारी आम लोगों को मिल सकेगी। बैठक में सचिव सह आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना तैयार करने, अवैध शराब समेत अन्य मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। (Branded Liquor in Chhattisgarh)

लापरवाही पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शराब की बिक्री से प्राप्त राशि निर्धारित समयावधि में विनिर्दिष्ट बैंक खाते में जमा कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कैश कलेक्शन, बैंक एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। शराब की गुणवत्ता की जांच के लिए हाइड्रोमीटर-थर्मामीटर की खरीदी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर सर्वसबंधितों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्याम धावडे, विशेष सचिव (आबकारी) देवेन्द्र सिंह भारद्वाज और मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। (Branded Liquor in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!