Google Analytics —— Meta Pixel

Sheikh Hasina In India : शेख हसीना ने मॉल में कर ली इतनी शॉपिंग, पैसे पड़ गए कम, फिर …

Sheikh Hasina In India : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना इस्तीफा देने के बाद गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर रुकी हुई हैं। वो अपनी बहन के साथ रुकी हुई हैं। शेख हसीना की यह दूसरी रात सेफ हाउस में कटी। बांग्‍लादेश से निकलने के बाद वो अपने साथ ज्यादा सामान नहीं ला सकी थीं। वह सिर्फ 4 सूटकेस और 2 बैग ही लेकर आई थीं। अब खबर आ रही है कि उन्होंने हिंडन एयरबेस में शॉपिंग की है और जरूरत का कुछ सामान खरीदा है। शॉपिंग के दौरान उन्होंने इंडियन करेंसी और बांग्लादेशी करेंसी में पेमेंट किया है।

यह भी पढ़े :- UPI Tax Payment Limit : आरबीआई ने UPI को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब 5 लाख तक कर सकेंगे पेमेंट, पढ़े पूरी खबर

शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश की तरफ से बड़ी मांग कर दी गई है। बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष एएम महबूब उद्दीन खोकोन ने भारत शेख हसीना को गिरफ्तार कर वापस बांग्लादेश भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं और शेख हसीना को वापस भेज दिया जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी बहन और अपने लिए हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर बने शॉपिंग कांप्लेक्स से जरूरी सामान की खरीदारी की है। उन्‍होंने यहां अपने और अपनी बहन के लिए कपड़े खरीदे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हसीना ने 30,000 रुपये की खरीदारी की है। उन्होंने पेमेंट इंडियन करेंसी में किया, लेकिन कुछ पैसे कम पड़ गए। ऐसे में उन्होंने बांग्लादेशी करेंसी का इस्तेमाल किया। हालांकि उन्होंने पूरा पेमेंट किया है। (Sheikh Hasina In India)

बता दें कि बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन की वजह से सैंकड़ों लोगों की जान चली गई है। देश में छात्रों का विरोध प्रदर्शन पिछले महीने एक विवादास्पद नौकरी आरक्षण योजना के खिलाफ शुरू हुआ था। यह प्रदर्शन अब सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया है। साल 1971 के मुक्ति संग्राम में भाग लेने वालों के परिवारों के लिए सिविल सेवा नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण का प्रावधान इस विवादास्पद आरक्षण व्यवस्था के तहत किया गया था। इसी का विरोध हो रहा है। (Sheikh Hasina In India)

Back to top button
error: Content is protected !!