Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh IPS Transfer : IPS अरूणदेव गौतम DG होमगार्ड बने, नेहा चंपावत बनी सचिव, आदेश जारी

Chhattisgarh IPS Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने दो IPS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है. जिसमें IPS अरुण देव गौतम को महानिदेशक नगर सेवा एवं नागरिक सुरक्षा बनाया गया है. वह पहले गृह विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं IPS नेहा चंपावत को गृह विभाग का नया सचिव बनाया गया है. इन दोनों अफसरों के लिए गृह विभाग ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : आज भी जारी रहा संभागायुक्त का औचक निरीक्षण, एसडीएम-तहसीलदार को थमाया नोटिस

आपको बता दें कि अरूणदेव गौतम 1992 बैच के आईपीएस अफसर हैं। पहले चर्चा थी कि वो प्रदेश के नये डीजीपी बन सकते हैं, लेकिन अशोक जुनेजा को राज्य सरकार ने एक्सटेंशन देने का फैसला लिया है, जिसकी वजह से नये डीजीपी का चयन रूक गया। वैसे 1992 बैच के आईपीएस अरूणदेव के साथ 1994 बैच के आईपीएस हिमांशु गुप्ता का भी नाम डीजीपी के लिए लिया जा रहा था, लेकिन फिलहाल सभी संभावनाओं पर विराम लग गया है। (Chhattisgarh IPS Transfer )

यह भी पढ़े :- Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- हाईवे ट्रैक्टरों की पार्किंग के लिए नहीं है

देखिए पूरा आदेश…

IPS अरूणदेव गौतम DG होमगार्ड
IPS अरूणदेव गौतम DG होमगार्ड
Back to top button
error: Content is protected !!