Google Analytics —— Meta Pixel

आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर रहेंगे CM साय, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 अगस्त यानी आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय दोपहर 2 बजे अपने निवास कार्यालय में माई एफएम रेडियो चैनल के ‘एक पेड़ महतारी के नाम’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.55 बजे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला स्थित गुरूकुल खेल मैदान पहुंचेंगे, जहां दोपहर 3 बजे आयोजित ‘राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती’ समारोह में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय मंत्री JP नड्डा से की मुलाकात

कार्यक्रम के बाद CM साय गौरेला से शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 4.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री साय रात 8.20 बजे राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘जोहार तिरंगा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इधर, कोरबा जिले के भुलसीडीह गांव में निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत फलदार पौधे का रोपण किया। (CM Sai Tour Program)

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वापर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी नागरिक, ग्रामीण, पेड़ अवश्य लगाएं। पेड़ लगाने के साथ ही उसके पुष्पित व पल्लवित होने तक उसकी देखभाल और सिंचाई की व्यवस्था जरूर करें। उद्योग मंत्री देवांगन ने फलदार पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मां अपने बच्चों को हमेशा प्यार करती है और बच्चों को भी दुनिया में सबसे प्यारी मां ही लगती है। मां के नाम से हम पेड़ लगाएंगे तो स्वभाविक रूप से पेड़ के प्रति हमारा गहरा लगाव रहेगा और हम पेड़ के बढ़ने तक उसकी देखरेख करेंगे। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाकर प्रदेश भर में पेड़ लगाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। (CM Sai Tour Program)

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण 

उद्योग मंत्री देवांगन ने 325 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, कॉन्फ्रेंस हॉल, गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण निश्चित समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाए। उद्योग मंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि कोरबा जिले में केंद्र और राज्य शासन के सहयोग से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज बन जाने पर जिले और आसपास के क्षेत्रवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा। इस अवसर पर प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक-16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन देवांगन समेत मेडिकल कॉलेज के अधिकारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!