Google Analytics —— Meta Pixel

कोलकाता रेप केस से देश स्तब्ध, आरोपियों को बचाने में जुटा महकमा : राहुल गांधी

Kolkata Doctor Rape Case : कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या मामले में राहुल गांधी करी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा है कि कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर (Kolkata Doctor Rape Case) की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है। उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है।

यह भी पढ़े :- Anti Terror Operation : जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना के कैप्टन शहीद

राहुल गांधी ने आग कहा, ‘पीड़िता (Kolkata Doctor Rape Case) को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर कानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?

हाथरस से उन्नाव, और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे। मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूँ। उन्हें हर हाल में न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सज़ा मिले जो समाज में एक नजीर की तरह प्रस्तुत की जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!