Google Analytics —— Meta Pixel

Rahul Gandhi Citizenship : सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर से फोड़ा ‘बम’, राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता पर अब हाईकोर्ट पहुंचे, पढ़े पूरी खबर

Rahul Gandhi Citizenship : भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। स्वामी ने पिछले सप्ताह ही आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता (Rahul Gandhi Citizenship) है। अब उन्होंने अदालत का रुख किया है और मांग की है कि वह केंद्र सरकार को इस मामले में ऐक्शन लेने को कहे। इसके अलावा कोर्ट से मांग की है कि वह केंद्र सरकार से मेरी शिकायत पर स्टेटस रिपोर्ट मांगे। अगस्त 2019 में सुब्रमण्यन स्वामी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता है और वहां का पासपोर्ट रखते हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल में मुर्गा-भात वितरण पर बवाल: हिंदू संगठनों ने किया कड़ा विरोध, पढ़े पूरी खबर

उन्होंने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 9 का उद्धरण देते हुए कहा था कि वह किसी एक देश के ही नागरिक हो सकते हैं। सिटिजनशिप ऐक्ट 1955 का जिक्र करते हुए स्वामी ने कहा था कि उनसे भारत की नागरिकता छीन लेनी चाहिए। संविधान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि यदि कोई नागरिक दूसरे देश की सिटिजनशिप लेता है तो फिर उसे भारतीय नागरिता का त्याग करना होगा। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से राहुल गांधी को 20 अप्रैल, 2019 को एक नोटिस भी भेजा गया था।

इस नोटिस का विषय था- नागरिकता (Rahul Gandhi Citizenship) के संबंध में शिकायत। स्वामी का कहना था कि ब्रिटेन में पंजीकृत कंपनी बैकलॉप्स लिमिटेड के राहुल गांधी निदेशकों में से एक हैं। उनका दावा था कि कंपनी ने सालाना रिटर्न 2005 और 2006 में फाइल किया था। उसके मुताबिक राहुल गांधी की जन्मतिथि 19 जून, 1970 है। इसके अलावा उन्हें ब्रिटेन का नागरिक बताया गया है। अब स्वामी ने अदालत में कहा है कि मैंने कई बार इस शिकायत पर स्टेटस अपडेट केंद्र सरकार से पूछा है, जिस पर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने अब अदालत से मांग की है कि वह सरकरा से इस मसले पर कार्रवाई का स्टेटस पूछे।

सुब्रमण्यम स्वामी ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया, मेरे सहयोगी वकील सत्या सभरवाल द्वारा राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द किए जाने की मांग वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!