कोलकाता जैसे दहलाने वाले केस, अस्पताल में नर्स को बंधक बनाकर रेप, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

Moradabad Rape Case : कोलकाता में 9 अगस्त की रात को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई। बुरी हालत में लड़की की लाश मिली। इस घटनाक्रम से पूरा देश गुस्से में है। डॉक्टर्स हड़ताल पर चल रहे हैं।
यह भी पढ़े :- अग्निवीर जवान बना लुटेरा, ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल में की 50 लाख की लूट, पढ़े पूरी खबर
इसी बीच मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली दलित युवती को बंधक बनाकर रेप(Moradabad Rape Case) किया गया है. इस कृत्य में अस्पताल का मालिक डॉक्टर और वहां काम करने वाले पीड़िता के दो सहकर्मी भी आरोपी हैं. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. अब अस्पताल पर एक्शन का इंतजार हो रहा है.
मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा-काशीपुर रोड पर एक निजी अस्पताल संचालित है. इस अस्पताल को बीएएमएस डिग्रीधारक डॉक्टर शाहनबाज संचालित करता है. दो मंजिला बने इस अस्पताल में इलाके की ही रहने वाली एक दलित युवती नर्स के तौर पर काम करती थी.
शनिवार की शाम को वह आम दिनों की तरह यहां ड्यूटी करने आई थी. रात को करीब 11 बजे उसके साथी वार्डबाय जुनैद और दूसरी नर्स मेहनाज उसे जबरन पड़कर अस्पताल के ऊपरी हिस्से में बने एक कमरे में ले गए और उसे बंद कर दिया. थोड़ी देर में डॉक्टर शाहनवाज उसे कमरे में पहुंचा और उसने बंधक बनी युवती के साथ दुष्कर्म (Moradabad Rape Case) किया. पूरी रात युवती कमरे में बंद रही और दर्द से बिलखती रही.
सुबह युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया. इसके बाद परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए आरोपी डॉक्टर शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया. बाद में पूछताछ के बाद पीड़िता के सहकर्मियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडीकल परीक्षण भी कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.
एसएसपी मुरादाबाद सतपाल अंतिल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अस्पताल का निरीक्षण किया है और उसमें कई खामियां पाई हैं. हैरत की बात यह है कि नियमों को ताक पर रखकर यह अस्पताल चलाया जा रहा था और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए देख रहे थे. संवेदनशील घटना के बाद अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है और कार्रवाई करने की बात कह रहा है.



