Google Analytics —— Meta Pixel

अग्निवीर जवान बना लुटेरा, ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल में की 50 लाख की लूट, पढ़े पूरी खबर

Madhya Pradesh News : 50 लाख रुपए कैश और गहने लूटने के आरोप में एक अग्निवीर जवान को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पिस्तौल लेकर अग्निवीर जवान अपने एक साथी के साथ जूलरी की दुकान में घुस गया। वहां पिस्टल की नोंक पर उसने दुकानदार को लूट लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 20 किलोमीटर के करीब 400 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। आखिरकार पुलिस ने इस लूट कांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की घटना है।

यह भी पढ़े :- Raksha Bandhan Muhurat: आज है रक्षाबंधन, जानें भद्रा काल के बाद राखी बांधने का सही मुहूर्त, पढ़े पूरी खबर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अग्निवीर जवान की पहचान मोहित सिंह बघेल के रूप में हुई है। वह पंजाब के पठानकोट में तैनात है। वह छुट्टी पर अपने दीदी-जीजा से मिलने भोपाल आया था। मोहित के जीजा ने हाउस लोन लिया था। इसे चुकाने के लिए ही अग्निवीर जवान ने लूट की साजिश रची। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि लोन चुकाने के बाद वह बचे हुए पैसों से मौज-मस्ती करना चाहता था।

लूट को अंजाम देने के लिए मोहित ने अपने एक दोस्त आकाश राय को प्लान के बारे में बताया। दोनों 13 अगस्त को हेलमेट पहनकर एक जूलरी शॉप में घुस गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक रात पहले मोहित और आकाश ने दुकान की रेकी भी की थी। वह पूरी प्लानिंग के साथ दुकान में पिस्तौल लेकर घुसे और दुकान मालिक पर हथियार तान दिए। वहां दोनों ने कैश और गहने लूटे। लूटे हुए सामान की कीमत 50 लाख रुपए थी। (Madhya Pradesh News)

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाईं गईं। पुलिस ने भारतीय सेना से भी मदद मांगी। सेना से मोहित से जुड़ी जानकारी मांगी गई। इनपुट मिलते ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से लूट के कैश और गहने बरामद कर लिए गए हैं। एक आरोपी ने अग्निवीर जवान को पिस्तौल दिया था। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है। (Madhya Pradesh News)

Back to top button
error: Content is protected !!