Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, कहा- सरकार बनने पर आर्टिकल 370 फिर करेंगे बहाल

National Conference Manifesto: जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में उनकी सरकार बनी तो वे जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A फिर बहाल करेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने घोषणापत्र में 12 गारंटी दी है, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत की शुरुआत कराने का प्रयास करना भी शामिल है। पूर्व CM अब्दुल्ला ने कहा कि हम  भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता को प्रोत्साहित करेंगे। हम हमेशा से वार्ता के पक्ष में रहे हैं और भविष्य में भी हम इसके पक्ष में रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- कल पोलैंड जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 23 अगस्त को करेंगे यूक्रेन का दौरा

उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार पार्टी के तौर पर और सरकार में होने के नाते हम वार्ता को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी पूरी शक्ति से काम करेंगे। बातचीत को प्रोत्साहित करने में क्या गलत है। अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि हम दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं। आज हम बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि भविष्य में बातचीत की संभावना हो सकती है। बातचीत के लिए माहौल बनाना सिर्फ हमारे देश की जिम्मेदारी नहीं है। यह पाकिस्तान का भी कर्तव्य है, लेकिन हमारी तरफ से हम हमेशा इसके पक्ष में रहेंगे। इससे किसे दिक्कत होगी? (National Conference Manifesto)

3 चरणों में होंगे मतदान

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम सभी जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी की स्थिति जानते हैं। भर्ती प्रक्रिया में धांधली हुई और युवाओं को नौकरी नहीं मिली। हम युवाओं से व्यापक वादे कर रहे हैं। हम बेरोजगारी के मुद्दे को हल करेंगे। हम पानी और बिजली के मुद्दे को भी हल करेंगे और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे। कुछ लोग ज्यादा वादे करेंगे, लेकिन यह फायदेमंद नहीं है, क्योंकि वे भविष्य में सत्ता में नहीं रहने वाले हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में तीन चरणों में वोटिंग होगी।18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। (National Conference Manifesto)

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किए ये वादे

  1. सरकार बनने पर आर्टिकल 370 और 35 की फिर बहाली।
  2. पाकिस्तान से बातचीत की शुरुआत करना।
  3. जम्मू-कश्मीर से पब्लिक सेफ्टी एक्ट को निरस्त करना।
  4. पॉलिटिकल कैदियों की रिहाई करना। (National Conference Manifesto)
  5. लोगों को 200 यूनिट तक फ्री बिजली देने का ऐलान।
  6. गरीब महिलाओं को हर महीने 5 हजार देने की घोषणा
  7. प्रदेश में एक लाख नौकरी पैदा करने का ऐलान।
  8. गरीब परिवारों को साल में 12 फ्री सिलेंडर देने का ऐलान।
  9. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा।
  10. कश्मीरी पंडितों की वापसी कराने का ऐलान।
  11. महिलाओं को विश्वविद्यालय और सभी पुरुषों को कॉलेज तक फ्री शिक्षा देने का ऐलान।
  12. पासपोर्ट की सुविधा आसान करने की घोषणा। (National Conference Manifesto)
Back to top button
error: Content is protected !!