Google Analytics —— Meta Pixel

कल पोलैंड जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 23 अगस्त को करेंगे यूक्रेन का दौरा

PM Modi Poland Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड की दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। बता दें कि पिछले 45 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा होगी। इससे पहले 1979 में मोरारजी देसाई पोलैंड गए थे। इसे लेकर पोलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्य सौरभ ने कहा कि मैं मुंबई से हूं। मैं 7 साल पहले पढ़ाई के लिए पोलैंड आया था। पढ़ाई खत्म करने के बाद मैंने यहां अपना काम शुरू किया। 40 साल से ज्यादा समय हो गया है कोई भी भारतीय राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री पोलैंड नहीं आया है। हम सभी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री की इस यात्रा से भारत-पोलैंड संबंध और मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें:- Road Accident: भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने टैक्सी में मारी टक्कर, 5 की मौके पर मौत, 6 से ज्यादा घायल

भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य जेनिश मेरानी ने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिए मेरा संदेश है कि भारत और यूरोप के बीच संबंध और मजबूत किए जाएं। उनकी यात्रा से व्यापार बढ़ेगा, छात्रों की आमद भी बढ़ेगी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे। दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन 1991 में अलग देश बना था। उसके बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यूक्रेन की यात्रा नहीं की है। (PM Modi Poland Tour)

20 मार्च को PM नरेंद्र मोदी ने की थी बातचीत

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संबंध हैं। प्रधानमंत्री वहां रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने पर भी चर्चा करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री रूस गए थे, जहां कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। PM मोदी ने 20 मार्च को पुतिन और जेलेंस्की दोनों से फोन पर बात की थी। उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग पर भारत का रुख दोहराया था। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से कई मौकों पर बात की है। पिछले एक साल में ऐसी कई मुलाकातों के बाद अब वे यूक्रेन में दोबारा मिलेंगे। अब तक यूक्रेन को दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और पावर जनरेटर्स के 16 पैकेज दिए जा चुके हैं। आगे भी मदद जारी रखने के तरीकों पर विचार किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार PM बनने के बाद लगातार विदेशों का दौरा कर रहे हैं। (PM Modi Poland Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!