Google Analytics —— Meta Pixel

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने टैक्सी में मारी टक्कर, 5 की मौके पर मौत, 6 से ज्यादा घायल

Road Accident: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। कदारी के पास NH-39 हाइवे पर ट्रक ने टैक्सी में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 की मौके पर मौत हो गई। 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में बूढ़े और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़े :- Kolkata Doctor Case : कोलकाता कांड पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, आज होगी केस की सुनवाई, , बंगाल के राज्यपाल पहुंचे दिल्ली

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे (Road Accident) का शिकार हुई टैक्सी छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जा रही थी। टैक्सी का नंबर UP-95 AT 2421 है। ट्रक का नंबर PB-13 BB 6479 है। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक से जुड़ी हुई और डिटेल खंगालने में जुटी हुई है।

घटना स्थल (Road Accident) से ये भी जानकारी सामने आई है कि हादसे का शिकार हुई टैक्सी में अपनी क्षमता से 4 गुना अधिक सवारी भरी हुई थी। ये हादसा छतरपुर जिले में कदारी के पास एनएच 39 पर सुबह 5 बजे के आसपास हुआ है।

मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर भेजा है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। वहां से गुजर रहे लोगों ने बताया कि हादसा काफी विभत्स था। ट्रक की टक्कर से टैक्सी के परखच्चे उड़ गए।

Back to top button
error: Content is protected !!