Kolkata Doctor Case : कोलकाता कांड पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, आज होगी केस की सुनवाई, , बंगाल के राज्यपाल पहुंचे दिल्ली
Kolkata Doctor Case : कोलकाता के एमजी कार अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस कांड (Kolkata Doctor Case) की जांच सीबीआई कर रही है, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय के साइकोलॉजिकल टेस्ट के बाद अब उसका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। सीबीआई को शक है कि आरोपी कुछ छुपा रहा है और पॉलिग्राफ टेस्ट में वह सच उगल देगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस पर स्वतः संज्ञान लिया है और इस मामले की आज सुनवाई करेगा। इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल दिल्ली पहुंचे हैं और वे गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़े :- M-Pox Virus: भारत में भी मंकी पॉक्स का ‘डर’, केंद्र ने जारी किया अलर्ट, अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों को सतर्क रहने को कहा
सीबीआई कर रही है जांच
एसोसिएशन ने अस्पतालों और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों और चिकित्सा सेवा कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक मॉड्यूल/योजना तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का भी अनुरोध किया है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने हाल ही में मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी थी। कोलकाता में सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में जूनियर डॉक्टर से बलात्कार और हत्या की वारदात के बाद देशभर में व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे अस्पतालों में व्यवस्था ठप हो गई है और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
राज्यपाल पहुंचे दिल्ली
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस सोमवार रात दिल्ली पहुंचे और अटकलें हैं कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या (Kolkata Doctor Case) की घटना की जांच में गड़बड़ी और मामले को दबाने के आरोपों के बाद पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं और पूरे देश में चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी है। राज्यपाल ने गुरुवार को अस्पताल का दौरा किया था और प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर से बात की और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया था। बोस के आज मंगलवार को दिल्ली में मुर्मू से मिलने की संभावना है।



