Chhattisgarh: प्राइवेट अस्पतालों में सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे प्रैक्टिस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

Government Doctors of Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सरकारी डॉक्टर अब प्राइवेट अस्पतालों में जाकर प्रेक्टिस नहीं कर पाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस आशय का आदेश स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार ने जारी किया है।
यह भी पढ़ें:- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अस्पतालों की सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों से की बात
आदेश में कहा गया है कि, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डाक्टरों ()Government Doctors of Chhattisgarh को निजी प्रेक्टिस करने की छूट रहेगी, परंतु केवल कर्तव्य की अवधि के बाहर की जा सकेगी। उन्हें नर्सिंग होम या प्राइवेट क्लीनिक में जाकर इस प्रकार की प्रेक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी।

आदेश में कहा गया है कि, निर्देशों का कड़ाई से पालन करने किया जाए। उल्लेखनीय है कि, कुछ दिनों पहले ऐसा ही आदेश सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डाक्टरों के लिए भी संचालक चिकित्सा शिक्षा किरण कौशल ने जारी किया था।
कही गई ये बातें
जारी हुए आदेश में कहा गया है कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के डॅाक्टरों को निजी प्रैक्टिस करने की छूट रहेगी, लेकिन ये प्रैक्टिस अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद कर सकेंगे, मगर प्राइवेट क्लीनिक और नर्सिंग होम में जाकर इस तरह की प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे. हालांकि कहा ये भी गया है कि मेडिकल एजुकेटर अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद प्रैक्टिस कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने महाविद्यालय के लिए आवेदन देना होगा. (Government Doctors of Chhattisgarh)



