Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन

Balodabazar Violence

गरियाबंद : बलौदाबाजार हिंसा (Balodabazar Violence) मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। सभी जिलों में कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोला है। अलग-अलग जिलों में प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़े :- उपमुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल, कहा – क्या कांग्रेस चाहती है जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35A की वापसी हो, देश की जनता को स्पष्ट करे!

इसी कड़ी में आज पूर्व विधायक सेवनलाल चन्द्रकार एव बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सहित कांग्रेसी लीडर इस धरना प्रदर्शन में गरियाबंद के गांधी मैदान में शामिल हुए और भाजपा के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी कर विधायक देवेन्द्र यादव की रिहाई की माँग रखते हुए कांग्रेस के नेताओ ने तहसीलदार मयंक अग्रवाल को ज्ञापन सौपा।

गरियाबंद जिला प्रभारी सेवनलाल चंद्रकार ने कहा भाजपा अपनी अराज़कता का परिचय दे रही है जो ये FIR किए है, ये तानाशाही रवैय्या है और ये लोकतंत्र में नहीं चलता। विधायक देवेंद्र यादव को निशर्त रिहाई होनी चाहिए और साथ ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ जो FIR हुआ है उसे भी हटाया जाना चाहिए ये पूरे कांग्रेस पार्टी की माँग है।

विधायक जनक ध्रुव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा ये सारकर पूरी तरीके से नाकाम है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगो के ऊपर जबरदस्ती FIR कर के जेल के सलाखों के पीछे डाला जा रहा है भाजपा अपनी नकामी छुपाने के लिए इस प्रकार का कार्य कर रही है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

दरअसल, बलौदाबाजार हिंसा (Balodabazar Violence) मामले में देंवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता आरपार के मूड में आ गए हैं। दीपक बैज प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी नेताओं व कार्यकर्ताओं को देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने के निर्देश दिए थे। प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष और वहां के सीनियर नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं। (Balodabazar Violence)

Back to top button
error: Content is protected !!