रुथलैस अप्रोच के साथ नक्सलवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा: शाह

Amit Shah on Naxalism: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को और गति देने के लिए सभी पुलिस महानिदेशकों को अपने राज्यों में हर हफ्ते नक्सल ऑपरेशन में लगी टीम के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मुख्य सचिवों को हर 15 दिन में एक बार नक्सल अभियान से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करनी चाहिए। शाह ने कहा कि जब तक नक्सल अभियान की सतत निगरानी नहीं होगी तब तक हम अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें:- मार्च 2026 से पहले देश में पूरी तरह से खत्म हो जाएगा नक्सलवाद: गृहमंत्री शाह
गृहमंत्री शाह ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ विचारधारा की लड़ाई नहीं है, बल्कि विकास के अभाव के कारण पिछड़ रहे क्षेत्रों की भी है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद फैलाने वाले लोग इमोशनल तरीके से ट्राइबल भाइयों-बहनों और पूरे समुदाय को गलत रास्ते पर ले जाने का काम करते हैं। शाह ने कहा कि Joint Task Force (JTF) को हर राज्य में अनुभवी और उपयुक्त बल उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि ये अभियान एक विशिष्ट प्रकार के स्किल के साथ करने वाला काम है और इसमें उन्हीं अधिकारियों को लगाना चाहिए, जो इसके लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें क्षेत्र की जानकारी हो। (Amit Shah on Naxalism)
NIA की तर्ज पर जांच: शाह
गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस महानिदेशकों को स्वयं Joint Task Force (JTF) की समीक्षा और उनमें बदलाव करने चाहिए। राज्यों की विशेष जांच एजेंसी (SIA) को NIA की तर्ज पर जांच और प्रॉसीक्यूशन के लिए तैयार और प्रशिक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य, गैर-वापसी योग्य बिंदु पर पहुंच चुके उग्रवादी को सजा नहीं दिलाएंगे, तब तक इस समस्या पर काबू नहीं पाया जा सकेगा। शाह ने कहा कि आत्मसमर्पण की नीति लचीली होनी चाहिए, लेकिन इसका गलत उपयोग न हो, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। (Amit Shah on Naxalism)
अंतर्राज्यीय मामलों की जांच NIA को देनी चाहिए: शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्यों को नक्सलवाद से संबंधित अंतर्राज्यीय मामलों की जांच NIA को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के वित्त पोषण, हथियारों की सप्लाई और उनकी मैन्युफैक्चरिंग पर हर राज्य को बहुत ध्यान से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि UAPA के मामलों में प्रॉसीक्यूशन को बेहतर रूप से तैयार करने के लिए के लिए स्टैंडर्ट आपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के जरिए समन्वय पर ध्यान दिया जाना चाहिए। शाह ने नक्सलवाद मामलों की जांच से जुड़ी और प्रॉसीक्यूशन टीमों की ट्रेनिंग NIA से कराए जाने पर बल दिया। (Amit Shah on Naxalism)
विकास के कामों की निगरानी करें: गृहमंत्री
केद्रीय गृहमंत्री ने राज्यों के मुख्य सचिवों से कहा कि वे विकास के कामों की निगरानी करें, जिससे सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन हो और इनका लाभ नक्सलवाद प्रभावित अभावग्रस्त क्षेत्रों की जनता को हो। उन्होंने कहा कि राज्यों को नक्सलवाद के कारण निरक्षर रह गए लोगों की पढ़ाई के लिए नीति बनाने पर काम करना चाहिए। नक्सलवाद की सप्लाई चेन और इसके वित्तपोषण पर समग्रता से प्रहार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को मिलकर इस अभियान को विस्तृत तरीके से आगे बढ़ाना है। (Amit Shah on Naxalism)
2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि शाह ने कहा कि हमें नक्सलवाद की विचारधारा का समर्थन करने वालों से लड़ने के साथ ही अपनी बात विनम्रता और दृढ़ता के साथ समाज के सभी वर्गों को भी बतानी होगी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के पीड़ित लोगों के भी मानवाधिकार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नक्सलवाद से मुक्त करने का जो लक्ष्य हमारे सामने रखा है उसे प्राप्त करने के लिए हमें मिलकर इस अभियान को तीव्र गति से आगे ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद एक राष्ट्रीय, मानवीय और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी समस्या है और हमें ये प्रयास करने चाहिए कि हम मार्च, 2026 में देश को इससे पूरी तरह से मुक्त घोषित कर सकें। (Amit Shah on Naxalism)
पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा: शाह
अमित शाह ने कहा कि रुथलैस अप्रोच के साथ वामपंथी उग्रवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत सैचुरेशन का अभियान शुरू किया है और इसके साथ-साथ बस्तर ओलिंपिक, पैराओलिंपिक, स्थानीय कला, संस्कृति और खानपान का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कई नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहली बार बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस… ये सारी चीजें पहुंचना शुरू हुआ है। कौशल विकास के लिए 48 आईटीआई खोलने का लक्ष्य रखा था, उसमें से 46 खोल दिए गए हैं। शिक्षा के लिए भी बहुत सारे कार्य हुए हैं। पिछले 4 साल में 165 एकलव्य विद्यालय खुले, जबकि 40 सालों में सिर्फ 38 खुले थे। जनगणना को लेकर कहा कि उचित समय पर तय करेंगे। तब मैं घोषणा करूंगा कि कब होगा कैसे होगा। (Amit Shah on Naxalism)



