Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया रायपुर के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यालय का शुभारंभ, अब मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी रोक

Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद शाह ने छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की स्थिति पर समीक्षा की। गृह मंत्री ने क्षेत्रीय सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय बढ़ाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया: PM नरेंद्र मोदी

समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, हम सबकी जिम्मेदारी है कि जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ हम देश को नारकोटिक्स मुक्त, नशामुक्त बनाएं और प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करें। आज यहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल कार्यालय का उद्घायन हुआ। मुझे विश्वास है कि यह जोनल कार्यालय नारकोटिक्स नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमने देश में हर राज्य में एक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

रायपुर के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यालय का शुभारंभ
रायपुर के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यालय का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि यह युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का तरीका है और दूसरे और देश की सुरक्षा के साथ नारकोटिक्स से धन से अर्जित करना विधान है। हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ हम देश को नारकोटिक्स फ्री बनाएं। नशा मुक्त बनाएं। पीएम मोदी ने जो संकल्प है उसे पूरा करें। आज रायपुर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल ऑफिस का वर्चुअल उद्घाटन हुआ। 5 हजार स्क्वायर फीट में ये भवन फैला हुआ है जो नारकोटिक्स कंट्रोल के लिए अपने आप में कंप्लीट ऑफिस है। मैं राज्य सरकार का धन्यवाद करता कि हमें भूमि और बाकी सभी सुविधाएं प्रदान की। इनके अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम समेत सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। यह नारकोटिक्स कंट्रोल के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। हमारा लक्ष्य है कि हर राज्य में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से राज्य सरकार के सहयोग से इसके दूषण को कंट्रोल करने का काम किया जाएगा। (Amit Shah CG Visit)

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यालय की स्थापना से छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी की समस्या को प्रभावी तरीके से निपटा जा सकेगा और स्थानीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा बलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहां उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी और इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। (Amit Shah CG Visit)

Back to top button
error: Content is protected !!