स्वामी आत्मानंद ने दिया दीन-दुखियों की सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
CM Sai on Atmanand: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज सुधारक और शिक्षाविद स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि 27 अगस्त पर उन्हें नमन किया। साथ ही कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में मानव सेवा और शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। पीड़ित मानवता की सेवा को उन्होंने सबसे बड़ा धर्म बताया। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी उन पर भी गहरा असर हुआ और उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में बिता दिया।
यह भी पढ़ें:- कंटेनर और कार के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद के पद चिन्हों पर चलते हुए किसानों, वनवासियों, गरीबों और मजदूरों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के हर संभव प्रयास कर रही है। स्वामी आत्मानंद ने वनवासियों के उत्थान के लिए नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र और वनवासी सेवा केंद्र शुरू किए। CM साय ने कहा कि स्वामी अत्मानंद के आदर्श और जीवन मूल्य सदा जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। (CM Sai on Atmanand)
यह भी पढ़ें:- गरियाबंद की बेटी ने बढ़ाया मान: श्रेया यादव ने पंजाब वॉलीबॉल टीम की कप्तानी कर जीता गोल्ड, बेस्ट प्लेयर अवार्ड से हुई सम्मानित
बता दें कि स्वामी आत्मानंद की छत्तीसगढ़ कर्मभूमि रही है। स्वामी आत्मानंद ने शहरी और आदिवासी क्षेत्र में बच्चों में संस्कार, युवाओं में सेवा भाव और बुजुर्गों में आत्मिक संतोष का संचार किया। स्वामी आत्मानंद के मानव सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्य अनुकरणीय और प्रेरणास्पद है। स्वामी आत्मानंद ने वनवासियों के उत्थान के लिए नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र की स्थापना की थी। उन्होंने आदिवासियों के सम्मान और उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए अबूझमाड़ प्रकल्प की स्थापना की। नारायणपुर में वनवासी सेवा केन्द्र प्रारंभ कर वनवासियों की दशा और दिशा सुधारने के प्रयास किए। स्वामी अत्मानंद के आदर्श और जीवन मूल्य सदा जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। (CM Sai on Atmanand)



