Google Analytics —— Meta Pixel

BJP को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं…इसलिए तोड़-जोड़ की राजनीति शुरू कर दी: पप्पू यादव

Pappu Yadav on BJP: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने को लेकर भाजपा नेता सीता सोरेन ने कहा कि पहले JMM पार्टी में सभी नेता एक-दूसरे से जुड़े हुए थे, लेकिन आज ऐसी स्थिति नहीं है कि हर एक नेता का सम्मान किया जाए। अगर चंपई सोरेन को सम्मान दिया गया या मुख्यमंत्री बनाया गया था तो उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने देना चाहिए था। उनके साथ बहुत बड़ा अपमान हुआ है। वे खुद भी कह रहे हैं कि वे इस अपमान को सहन नहीं कर पाए। चंपई सोरेन ने पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कहा। वे हर स्थिति में पार्टी के साथ थे, लेकिन ऐसी स्थिति बनी कि उन्होंने यह निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें:- बेटे के साथ BJP में शामिल होंगे झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन, ट्वीट कर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री थे, अच्छा काम कर रहे थे। उनसे राय नहीं ली गई। त्यागपत्र देने को कहा जाना चाहिए था। ऐसा ना करके उनके कार्यक्रमों को ही रोक दिया गया। उनके कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया और नेता चुन लिया गया। उनको अपमानित किया गया, जिसके बाद चंपई सोरेन ने एक विकल्प चुना है। उन्होंने ठीक किया है। झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि यह चंपई सोरेन का व्यक्तिगत निर्णय है। महागठबंधन ने उनका पूरा समर्थन किया था। पार्टी द्वारा उन्हें सरकार का अभिभावक बनाया गया था फिर भी उन्होंने ऐसा निर्णय लिया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। (Pappu Yadav on BJP)

30 अगस्त को BJP में होंगे शामिल

वहीं बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि चंपई पर हेमंत सोरेन ने विश्वास किया, लेकिन इसी तरह के आचरण और व्यवहार के कारण लोगों पर विश्वास टूटता जा रहा है। भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा पैसे के बदौलत तोड़-जोड़ और घटाव कर रही है। उन्हें अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है। जब भाजपा हेमंत सोरेन को दबा नहीं पाए तो उन्होंने तोड़-जोड़ की राजनीति शुरू कर दी। बता दें कि चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल होंगे। (Pappu Yadav on BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!