Google Analytics —— Meta Pixel

अन्याय के खिलाफ लड़ना सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Dahi Handi Utsav: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीला से हमें जीवन जीने की कला सिखाई है। महाभारत में श्रीकृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़ने का संदेश दिया। अन्याय के खिलाफ लड़ना ही सबसे बड़ा धर्म है। भगवान श्रीकृष्ण ने हमें कर्म की प्रधानता की शिक्षा दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीकृष्ण प्रकृति प्रेमी थे। जब हम भगवान कृष्ण को याद करते हैं तो हमें यमुना नदी का किनारा याद आता है, बांसुरी की तान याद आती है और गौ माता का झुंड याद आता है।

यह भी पढ़ें:- राज्यसभा में NDA ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, 12 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

CM साय ने कहा कि सनातन धर्म में प्रकृति की पूजा की जाती है। पीपल, बरगद जैसे वृक्षों को पूजनीय माना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी मां के नाम से एक पेड़ जरूर लगाएं। भगवान कृष्ण के प्रति भी हमारी सच्ची श्रद्धा तभी प्रकट होगी, जब हम एक पेड़ मां के नाम लगाकर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व पूरा करेंगे। विशाल दही हांडी कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई गोविंदा टोलियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री साय ने दही हांडी फोड़ कर गोविंदा टोलियों का उत्साहवर्धन किया। (Dahi Handi Utsav)

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक किरण सिंहदेव, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू, स्वामी राजीव लोचन महाराज, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, बसंत अग्रवाल और आयोजन समिति के सदस्य समेत विशाल जनसमूह उपस्थित था। इधर, महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बिश्रामपुर और सूरजपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि इस उल्लासमयी अवसर पर क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर धार्मिक उत्सव की खुशियों को साझा करने का अनुभव अद्वितीय है। हम आशा करते हैं कि आने वाले वर्षों में भी ऐसे ही धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की सफलता का सिलसिला जारी रहेगा। (Dahi Handi Utsav)

Back to top button
error: Content is protected !!