कांग्रेस ने कानून को जेब में लेकर काम किया था: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

Minister Jaiswal on Congress: भिलाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी का भी हो, लेकिन कानून अपने हिसाब से काम करता है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार है, जिसमें सभी बिंदुओं को देखते हुए हर जगह कार्रवाई की जारी है। ऐसा प्रदेश में कहीं भी नहीं है कि पुलिस ने गलत तरीके से लाठीचार्ज किया हो।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में भाजपा तानाशाही के साथ सरकार चला रही है: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पुलिस को डायरेक्ट धमकी देते रहते हैं। ये वहीं भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी है, जिन्होंने बर्बरतापूर्वक महिलाओं पर लाठीचार्ज कराया था। पत्रकारों को पिटवाने का काम किया था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का काम किया। पिछले 5 साल में इन्होंने कानून को अपनी जेब में लेकर काम किया। ऐसे में इन्हें बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। (Minister Jaiswal on Congress)
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार
कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव की सरकार में पूरी मुस्तादी के साथ कानून व्यवस्था चल रही है। पिछले 5 सालों में जंगल राज स्थापित हो चुका था। महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। बच्चे सुरक्षित नहीं थे। पत्रकार सुरक्षित नहीं थे। आम जनता परेशान थी। आज पूरे प्रदेश में एक शांति और सुकून का माहौल है। इसे देखकर कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है। (Minister Jaiswal on Congress)
पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा आरोप
दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही है। बजरंग दल के लोगों ने बिना कारण मेरा रास्ता रोका था। उस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिला कांग्रेस कमेटी के साथियों ने नोटिस दिया था कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो हम थाने का घिराव करेंगे। इसके बावजूद SP का कहना है कि अनुमति नहीं थी। दंडाधिकारी के आदेश के बिना शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई।



