Google Analytics —— Meta Pixel

छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा की तरह हमेशा खतरे में जनता का जीवन: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

Congress on PM Modi: छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना को लेकर PM मोदी के बयान पर विपक्ष ने तंज कसा है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमारे देश में बहुत सारी योजनाएं आ चुकी हैं, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने खुद किया, लेकिन उनमें से कई खराब हो गईं। कुछ ढह गई। छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का इतनी जल्दी गिरना उनका अनादर दिखाता है। इस कारण जनता का जीवन भी हमेशा खतरे में है। कोई जवाबदेही होनी चाहिए। केवल भाषण देने से या राजनीति करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम हमारे देश में अच्छा काम देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:- शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर PM मोदी ने मांगी माफी, कहा- मैं उनके चरणों में मस्तक

शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा कि PM मोदी को महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी पड़ी। छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ महाराष्ट्र की जनता के नहीं बल्कि पूरे देश की जनता के देवता हैं। माफी मांगना काफी नहीं है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश का गौरव हैं। महाराष्ट्र की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों को सत्ता से हटा देगी। वहीं कांग्रेस नेता दानिश अली ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत अच्छा अभिनय कर लेते हैं। हमें याद है जब नोटबंदी हुई थी तो उस समय भी PM मोदी ने आंसू बहाए थे, किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाने के बाद भी माफी मांगी, लेकिन हुआ क्या? (Congress on PM Modi)

नेहरू के समय की कोई मूर्ति नहीं गिरी: कांग्रेस

कांग्रेस नेता दानिश ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को गिरते हुए सभी ने देखा है। पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय से जो मूर्तियां लगी हुई हैं उनमें से कोई नहीं गिरी। कांग्रेस की सरकार में विकास करते हुए नीयत साफ थी। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि PM मोदी ने मुंबई को वैश्विक फिनटेक हब के रूप में बदलने की घोषणा की है। फिनटेक तकनीक 2030 तक भारत को 60 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान दे सकती है, जिसमें महाराष्ट्र का एक बड़ा योगदान हो सकता है। हम भी आश्वास्त करते है कि महाराष्ट्र 2026 तक भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को साकार करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा। ये हमारा वादा है। (Congress on PM Modi)

PM मोदी का नाम इतिहास में दर्ज होगा: फडणवीस 

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है, इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 5 लाख 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना है कि 2047 में हम विकसित भारत बनाएंगे। पिछले 9 सालों में मछली का उत्पादन दोगुना हो गया है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा वाढवण में स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े बंदरगाह का निर्माण होने जा रहा है, जिसके बनने के बाद हमारे युवा, महिलाओं और मत्स्य समुदाय को रोजगार मिलेगा। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वाढवण बंदरगाह के कारण PM मोदी का नाम इतिहास में दर्ज होगा, क्योंकि भारत को आगे ले जाने का काम अगर किसी ने किया है तो वो PM मोदी ने किया है इसलिए मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। (Congress on PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!