Google Analytics —— Meta Pixel

ममता बनर्जी की पत्र पर केंद्र ने दिया जवाब, कहा- आपके दावे गलत, कानून पहले से ही कड़े हैं

Center on Mamata Banerjee Letter : कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में भाजपा (BJP) और टीएमसी (TMC) आमने-सामने हैं। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार (30 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा पत्र लिखा। इस पत्र में सीएम ममता बनर्जी ने दुष्कर्म और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए सख्त केंद्रीय कानून और कठोर सजा की मांग की है।

सीएम ममता ने अपने पत्र में दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर सख्त कानून और समय पर कार्रवाई की मांग की थी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सीएम ममता के दावों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि कानून पहले से ही सख्त हैं लेकिन ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई जरूरी है।

बंगाल में दुष्कर्म के 48,600 मामले लंबित
अन्नपूर्णा देवी ने ममता बनर्जी को भेजे जवाबी पत्र (Center on Mamata Banerjee Letter) में लिखा है कि बंगाल में दुष्कर्म और पॉक्सो के 48,600 मामले लंबित हैं। यह इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार ऐसे मामलों को निपटाने में देरी कर रही है। इससे पता चलता है कि राज्य सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू करने में देरी की है। उन्होंने कहा कि ये अदालतें बलात्कार और पॉक्सो मामलों की सुनवाई के लिए शुरू की जानी थीं। केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के कानून पर्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार इन कानूनों का सही तरीके से पालन करती है, तो इससे अपराधियों को उनके अपराध की सजा मिल सकेगी।

अन्नपूर्णा देवी ने आगे कहा, ‘पत्र का उद्देश्य आपके राज्य में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (FTSC) और पॉक्सो (POCSO) के संचालन में ‘देरी को छिपाना’ है. देवी ने कहा कि राज्य सरकार ने बलात्कार और POCSO मामलों से निपटने के लिए विशेष रूप से अतिरिक्त 11 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (FTSC) का संचालन नहीं किया है। कलकत्ता हाई कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल ने 88 फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTSC) स्थापित किए हैं। यह केंद्र सरकार की योजना के तहत कवर किए गए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (FTSC) के बराबर नहीं हैं। यह बात मेरे पिछले पत्र में भी दर्ज है।

डॉक्टर की हत्या के बाद देशभर में गुस्सा
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या के बाद देशभर में गुस्सा फैल गया है। इस घटना ने मेडिकल सेक्टर में सुधार की मांग को तेज कर दिया है। इस मामले में कोलकाता पुलिस के साथ काम करने वाले सिविक वालंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है। अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल और चार डॉक्टरों समेत कई लोगों से पूछताछ की गई है। (Center on Mamata Banerjee Letter)

Back to top button
error: Content is protected !!