Google Analytics —— Meta Pixel

Arun Sao Targeted Congress : कांग्रेस हमेशा अपराध और अपराधियों के साथ खड़ी होती है : अरुण साव

Arun Sao Targeted Congress : कांग्रेस ने 25 राज्यों के प्रभारी सचिव बदले जाने और देवेंद्र यादव को प्रभारी सचिव बनाए जाने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा (Arun Sao Targeted Congress) है. उन्होंने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ता को प्रभारी बनाना कांग्रेस की परंपरा है. कांग्रेस पार्टी हमेशा से अपराध और अपराधियों के साथ खड़ी होती है. कोलकाता की घटना में कांग्रेस का मुंह बंद क्यों है. लड़की हूं, लड़ सकती हूं, कहां है.

छत्तीसगढ़ की सभ्यता प्राचीन काल से समृद्ध रही है
तीजा पोरा के अवसर पर साय सरकार ने महिलाओं के लिए उपहार की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करेंगे, जिससे 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभ्यता प्राचीन काल से समृद्ध रही है, और सरकार इस त्योहार में सहभागी बनकर इसे और भी खास बना रही है। उन्होंने कहा कि तीजा के पर्व पर हमारी माताओं और बहनों को उपहार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इस योजना के तहत उन्हें महतारी वंदन का लाभ प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में 18 ट्रेनों के फिर से रद्द होने पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर विकास के काम पर राजनीति करती है. विकास से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना है ही नहीं. विकास के काम लगातार रेलवे में हो रहा है. कांग्रेस को देखना चाहिए 2014 के पहले रेलवे की क्या हालत थे. तेज गति से रेलवे विकास का काम कर रहा है. विकास के काम होते तो थोड़ा अवरोध होता है. देश के लोगों को विश्व स्तरीय सुविधा मिलेगी.

धर्मांतरण किए लोगों को आरक्षण मिलने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश भर में इसको लेकर विमर्श चल रहा है. इस पर विमर्श करके आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. आरक्षण की जिनको आवश्यकता है, उसके हकदार हैं, जो विमर्श चल रहा है वह किसी कन्क्लूशन पर पहुंचना ही चाहिए.

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के छत्तीसगढ़ दौरे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी राजनीतिक दल को अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है. कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ में शांति सद्भाव को कोई प्रभाव न पड़े. कानून व्यवस्था पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े. यह सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है.

महिला के साथ दुष्कर्म मामले में अरुण साव का बयान
राजधानी रायपुर के ISBT बस स्टैंड पर एक महिला के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रही ऐसी घटनाओं के लिए सरकार और पुलिस पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रही है। साव ने कहा कि ऐसी घटनाएँ न केवल चिंताजनक हैं, बल्कि इन्हें रोकने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अपराध में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। (Arun Sao Targeted Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!