Google Analytics —— Meta Pixel

प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए अघरिया समाज की अनुकरणीय पहल, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Agharia Samaj: छत्तीसगढ़ अघरिया (पटेल) समाज प्रकृति संरक्षण के लिए कई अनूठी पहल कर रहा है। समाज पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य के साथ इस पुनीत कार्य में जोर-शोर से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में समाज से जुड़े प्रबुद्धजनों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। राजधानी रायपुर के माना थाना परिसर में भुवनेश्वर नायक और उनकी पत्नी अनीता नायक ने अपने बच्चों का जन्मदिन प्रकृति के सानिध्य में मनाया। साथ ही इस विशेष दिन को प्रकृति को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें:- भाजपा की संभाग स्तरीय कार्यशाला हुआ सम्पन्न, किरण सिंह देव बोले – भाजपा कार्यकर्ता और कार्यक्रम आधारित पार्टी है

अघरिया समाज के साथ-साथ नायक परिवार का भी मानना है कि इससे पर्यावरण स्वच्छ और स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम का क्रियान्वयन उप पुलिस अधीक्षक लंबोदर पटेल और उनकी पत्नी रेणुका पटेल ने किया। पटेल दंपत्ति का प्रकृति के साथ निस्वार्थ प्रेम है और भावी पीढ़ी को बेहतर कल देने के उद्देश्य से अक्सर वे अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण का आयोजन करते रहते हैं। उनका मानना है कि वृक्षारोपण केवल महज एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसके अनगिनत फायदे है, जो मानव समाज को पोषित करते है। स्वच्छ हवा के साथ ही यह जल संरक्षण में भी आवश्यक भूमिका निभाता है, जो हमारे जीवन का मूल तत्व है। (Chhattisgarh Agharia Samaj)

 

इस अवसर पर सुषमा प्रेम पटेल ने लोगों को उत्साहित करते हुए काव्य पाठ भी किया। वहीं मंजू, क्षीर सिंधु पटेल, अजित पटेल, मीनाक्षी पटेल, सुनील पटेल, क्षीरसागर विनीता पटेल, राम नारायण, मोनिका पटेल, किरण अजित पटेल, वर्णिका शर्मा, दुर्गा पटेल, देवाशीष पटेल, रमेश पटेल और सभी सम्मानित जनों ने उत्साह से भाग लिया। सभी ने संकल्प लिया कि टीम वर्क से हम हमेशा रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहेंगे, जिससे स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान दे पाएंगे। इस खास मौके पर स्वल्पाहार की व्यवस्था मीनाक्षी पटेल ने किया। (Chhattisgarh Agharia Samaj)

Back to top button
error: Content is protected !!