New Rule 1 September 2024 : आज से लागू होंगे नए नियम, जानें आम आदमी की जेब पर क्या होगा असर

New Rule 1 September 2024 : आज एक सितंबर 2024 से देश में कई (New Rule 1 September 2024 ) बड़े बदलाव लेकर आया है. जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने जा रहा है. ये बदलाव एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड नियमों तक और फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन से लेकर स्पेशल FD स्कीम में पैसे लगाने के नियम तक सब कुछ प्रभावित करेंगे.
यहां हम ऐसे ही कुछ बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं, जिनकी डेडलाइन आपको याद रखनी जरूरी है. इनको न याद रखने से ये सीधे आपके घर की रसोई से लेकर आपकी जेब पर असर डालने वाले साबित हो सकते हैं.
1- आधार फ्री अपडेट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने मुफ्त आधार दस्तावेज अपडेट को 14 जून से 14 सितंबर, 2024 तक यानी तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था. अगर आप इस मुफ्त सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं तो 14 सितंबर तक अपने आधार को ऑनलाइन अपडेट कर लें. नहीं तो इसके बाद आपको फीस भरनी होगी. हालांकि मुफ्त आधार अपडेट सिर्फ ऑनलाइन ही मौजूद है. अगर आप आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कराएंगे तो वहां आपको फीस भरनी होगी.
2- गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में आज से बड़ा बदलाव किया है. आज से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 19 किलोग्राम सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1,691.50 रुपये है. इसके अलावा एविएशन टरबाइन फ्यूल और सीएजी-पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है.
3- फर्जी कॉल पर लगाम
फर्जी कॉल और स्पैम मैसेजों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) आज से नया नियम लागू कर रहा है. ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसमें कहा है कि 30 सितंबर तक वो 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कमर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें. इससे टेलीमार्केटिंग सर्विसेज 30 सितंबर तक ब्लॉकचेन-बेस्ड सिस्टम में बदल जाएंगी. जिससे सिक्योरिटी बढ़ेगी और अनचाहे कॉल और मैसेजों में कमी आएगी.
4 – नए क्रेडिट कार्ड नियम
सितंबर महीने में क्रेडिट कार्ड नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है, खासतौर से रिवॉर्ड पॉइंट और पेमेंट शेड्यूल के मामले में. HDFC बैंक (HDFC Bank) यूटिलिटी ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट की सीमा तय करेगा, जिसका मतलब है कि कार्ड होल्डर बिजली या पानी जैसी सेवाओं के लिए पेमेंट करते समय कम रिवार्ड पॉइंट हासिल कर सकते हैं.
इसके अलावा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) अपने पेमेंट शेड्यूल (Payment schedules) को अपडेट कर रहा है, जो पेमेंट कब और कैसे प्रोसेस किया जाता है, इस पर असर डाल सकता है. इसलिए क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए रिवॉर्ड पॉइंट खोने या किसी फीस का सामना करने से बचने के लिए इन बदलावों पर नजर रखना जरूरी है.
5-महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस सितंबर में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 3% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अभी सरकारी कर्मचारियों को 50% महंगाई भत्ता (DA) दिया जा रहा है. यानी अगले महीने से यह 50% से बढ़कर 53% हो सकता है.
6 – स्पेशल एफडी की समय सीमा
आईडीबीआई बैंक ने एफडी की डेडलाइन को 300 दिन, 375 दिन और 444 दिन की विशेष अवधि के लिए बढ़ा दिया है. लिस्ट में जोड़ा गया नया कार्यकाल 700 दिनों का है. आम नागरिकों को बैंक 300 दिनों में मैच्योर होने वाली स्पेशल एफडी पर 7.05% का ऑफर देता है. इस बीच, वरिष्ठ नागरिकों को 300 दिनों की स्पेशल एफडी पर 7.55% मिलता है. 375 दिनों में मैच्योर होने वाली स्पेशल एफडी के लिए, बैंक 7.15% (पहले 7.1%) की ब्याज दर प्रदान करता है. वरिष्ठ नागरिक 375 दिनों में मैच्योर होने वाली स्पेशल एफडी पर 7.65% (पहले 7.6%) कमा सकते हैं. (New Rule 1 September 2024 )



