Google Analytics —— Meta Pixel

भीषण सड़क हादसा – ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी कार को मारी टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

Major Road Accident : हरियाणा के जींद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ.इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, वहीं 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह सभी लोग एक पिकअप में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे. इतने में पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में पिकअप सड़क से उछलकर पास की खाई में जा गिरी. यह हादसा रात में करीब 12 से 1 बजे के बीच की है. पिकअप में सवार सभी लोग कुरुक्षेत्र में मर्चहेड़ी गांव के रहने वाले थे.

यह भी पढ़े :- आरोपी हो या दोषी, आप नहीं गिरा सकते किसी का घर, बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

पुलिस के मुताबिक पिकअप में 16 लोग सवार थे. यह सभी कुरुक्षेत्र में एक ही गांव और एक ही समाज के थे. यह सभी लोग राजथान के गोगामेड़ी जाने के लिए सोमवार की शाम को निकले थे. जैसे ही इनकी गाड़ी नरवाना के बिधराना गांव के पास पहुंची, ठीक उसी समय पीछे से आए ट्रक ने पूरी स्पीड में टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप उछल कर खाई में जा गिरी. हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को गाड़ी में से निकालने की.चूंकि उस समय सड़क पर काफी अंधेरा था, इसलिए काफी मुश्किलें आईं. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

घायलों को पहुंचाया अस्पताल
पुलिस ने बताया कि (Major Road Accident) सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां श्रद्धालुओं के बर्तन समेत खाने-पीने का सामान बिखरा हुआ था. जहां लोग खून से लथपथ हालत में दर्द से कराह रहे थे. मौके पर एक के बाद एक 7 एम्बुलेंस को बुलाया गया. लोगों को तुरंत नरवाना नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि बाकी घायलों को उपचार के लिए हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया.

मरने वालों की हुई शिनाख्त
पुलिस ने मृतकों की पहचान बताई है. मरने वालों में रुक्मणी कामिनी, तेजपाल, सुरेश, परमजीत, मुक्ति शामिल है. इन सभी की उम्र 35 से 55 के करीब बताई जा रही है. जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. आगामी जांच अभी जारी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. (Major Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!