Google Analytics —— Meta Pixel

Naxal Encounter in Chhattisgarh : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, आज 9 माओवादी मार गिराए

Naxal Encounter in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां 9 नक्सलियों को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया है. आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए हैं।

यह भी पढ़े :- पश्चिम बंगाल : विधानसभा में एंटी रेप (अपराजिता ) बिल पेश, दोषी को 10 दिन में फांसी का प्रस्ताव

वहीं भारी मात्री में SLR/.303 Rifle/315 Bore Rifle हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद की गई है. ये मुठभेड़ लोहागांव पीडिया जंगल में चल रही है. सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी गश्त सर्च पर निकली थी. दंतेवाड़ा एवं बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र पर पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. सर्चिंग के दौरान आज सुबह 10:30 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. अभी तक सर्च अभियान में 9 वर्दीधारी और हथियार बंद नक्सलियों के शव की बरामदगी हुई है। (Naxal Encounter in Chhattisgarh)

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए थे. इस दौरान मंत्री शाह ने 7 राज्यों के अफसरों के साथ बैठक की थी, जिसमें नक्सलियों के खात्मे की रणनीति बनाई गई. अमित शाह ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि नक्सली अपना रास्ता बदल दे नहीं तो अंतिम प्रहार होगा. इसके बाद अब नक्सली बौखला गए हैं. वहीं दूसरी ओर कई नक्सली लाल आतंक को छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। (Naxal Encounter in Chhattisgarh)

29 अगस्त को कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर हुई थी मुठभेड़
इससे पहले कांकेर नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में तीन वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर हुईं. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में 303 रायफल, 315 बोर बंदूक सहित भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामग्री बरामद की गई. तीनों महिला नक्सलियों के शव भी बरामद हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!