बलौदाबाजार में 10 जून को हुई घटना के पीड़ित परिजनों की 8 सितंबर को होगी बैठक, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Satnami Samaj: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष आर पी भतपहरी ने बताया कि बलौदाबाजार में 10 जून को हुई घटना के पीड़ित परिजनों की बैठक 8 सितंबर को गुरु घासीदास संस्कृतिक भवन, गुरु घासीदास कॉलोनी, न्यू राजेंद्र नगर रायपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। पीड़ित परिजन आपस में एक दूसरे से दर्द का साझा करेंगे। अध्यक्ष भतपहरी ने बताया कि बलौदाबाजार में 10 जून को घटित घटना के परिपेक्ष में विभिन्न कारागार में विरुद्ध किए गए समाज के पीड़ित परिजनों की आवश्यक बैठक आहूत की गई है, जिसमें समस्त पीड़ित परिजन आमंत्रित है।
यह भी पढ़ें:- अंबेडकर अस्पताल के वैज्ञानिकों ने विकसित किया बायोमार्कर किट, जानिए क्या है इसकी खासियत…?



