Google Analytics —— Meta Pixel

जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 22 प्रतिभागी राज्यस्तर के लिए चयनित

Yoga Sports Competition: बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-18, और अंडर-28 साल के विभिन्न श्रेणियों में कुल 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 22 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इस प्रतियोगिता में पुराने खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। ट्रेडिशनल योगासन श्रेणी में अंडर-14 गर्ल्स में हर्षिता भोई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि लाजमी देवांगन और साक्षी देवांगन ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें:- बलौदाबाजार में 10 जून को हुई घटना के पीड़ित परिजनों की 8 सितंबर को होगी बैठक, पढ़ें पूरी खबर

ट्रेडिशनल योगासन बॉयज अंडर-14 में मयंक ध्रुव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रखर केसरवानी ने द्वितीय, और नितेश देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 गर्ल्स श्रेणी में निकिता मानिकपुरी ने लगातार तीसरे साल प्रथम स्थान प्राप्त किया। बसंती पटेल और कोमेश्वरी पटेल ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रेडिशनल योगासन बॉयज 18-28 वर्ष में ललित साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर और नेशनल प्लेयर केसोराम साहू का भी प्रदर्शन शानदार रहा। आर्टिस्टिक योगासन में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 बॉयज में प्रखर केसरवानी और गर्ल्स अंडर-14 में हर्षिता भोई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। (Yoga Sports Competition)

अंडर-18 गर्ल्स में निकिता मानिकपुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रतीक्षा अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 बॉयज में यमन दास मानिकपुरी प्रथम स्थान पर रहे, और 18-28 बॉयज में ललित साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 18-28 गर्ल्स में रुक्मणी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला संचालक और निवृत्तमान शासकीय शिक्षक खोड़सराम कश्यप ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व शासकीय शिक्षक टेसूलाल धुरंधर ने योगासन की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को योग को अपने जीवन में शामिल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिला बलौदाबाजार भाटापारा की अध्यक्ष जीवन यादव ने की। प्रतियोगिता में सत्यनारायण दुर्गा, रिया मिश्रा, प्रियंका वर्मा, पुरुषोत्तम निषाद, और हेतराम देवांगन ने जज के रूप में सेवाएं दी हैं। (Yoga Sports Competition)

Back to top button
error: Content is protected !!