Google Analytics —— Meta Pixel

Kharora : शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रमेश शर्मा संवाददाता खरोरा
Kharora News: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खरोरा एवं शासकीय प्राथमिक शाला खरोरा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) और बाल केबिनेट द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े :- Naxal Encounter : नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, आज 6 माओवादी मार गिराए, दो दिन में सुरक्षाबलों की दूसरी बड़ी सफलता

समारोह में एसएमसी अध्यक्ष विजय शर्मा, सदस्य विजय कन्नौजे, भूपेंद्र सिंह सलूजा, विधायक प्रतिनिधि बिसौहा देवांगन, नेहा चौहान, पुष्पा यादव तथा बाल केबिनेट के सदस्यों द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया। (Kharora News)

सम्मानित शिक्षकों में प्रधान पाठक सुशीला वर्मा, नीलम एक्का, सीएसी देवेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षक जीरा पाध्याय, चंद्रशेखर साहू, रमेश कुमार वर्मा, प्रीति वर्मा, सुरेखा शर्मा, दुर्गेश नंदिनी शर्मा, रामकरण वर्मा, गिरीश यादव, मोहित साहू, डोमन लाल साहू, पूर्णिमा निर्मलकर, मंदाकिनी चंद्राकर और सुब्रत वर्मा शामिल थे।

इस अवसर पर बाल केबिनेट के यामिनी यादव, विकास धीवर, झरना यादव, टुकेश्वर देवांगन, अर्शी अल्फी खान, तानिया देवांगन, रोशन, पूजा और हेमलता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। (Kharora News)

Back to top button
error: Content is protected !!