Google Analytics —— Meta Pixel

Emergency Release Date Postponed: ‘इमरजेंसी’ टली, रिलीज की नयी तारीख की घोषणा जल्द होगी : कंगना रनौत

Emergency Release Date Postponed : अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज टाल दी गई है. अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना ने कहा कि देरी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर दिए जाने वाले लंबित प्रमाणन के कारण हुई है.

एक्स पर एक पोस्ट में कंगना ने लिखा, “भारी मन से मैं घोषणा करती हूं कि मेरी निर्देशित इमरजेंसी की रिलीज टाल दी गई है, हम अभी भी सेंसर बोर्ड से प्रमाणन का इंतजार कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, आपकी समझदारी और धैर्य के लिए धन्यवाद.

अभिनेत्री ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है
यह फिल्म, जिसमें रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं, पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी.

यह फिल्म एक बायोग्राफिक आधारित राजनीतिक थ्रिलर है, जो इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1975 से 1977 तक 21 महीने का आपातकाल लगाया था.

‘इमरजेंसी’ पिछले कुछ समय विवादों में घिरी हुई है, जिसमें कई सिख समूहों की आलोचना भी शामिल है.

बाम्बे हाईकोर्ट ने एमपी हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश देने में असमर्थ है, क्योंकि यह एमपी हाईकोर्ट के आदेश का खंडन करेगा.

न्यायालय ने सीबीएफसी को 18 सितंबर तक निर्णय लेने को भी कहा है. मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को निर्धारित है. ‘इमरजेंसी’ की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने फिल्म की रिलीज और सेंसर सर्टिफिकेट की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. (Emergency Release Date Postponed)

बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि सेंसर बोर्ड ने मनमाने ढंग से और अवैध रूप से फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को रोक लिया है. (Emergency Release Date Postponed)

Back to top button
error: Content is protected !!