ममता बनर्जी को अब राज्यपाल ने दिया बड़ा झटका, अपराजिता बिल पर लगाई रोक
Aparajita Bill 2024: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल अस्पताल में लेडी डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद हत्या के मामले के बाद पूरे पश्चिम बंगाल में ये मामला उफान पर है. इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर डॉक्टर समेत अलग-अलग सामाजिक संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मामले के चलते ममता बनर्जी की सरकार बैकफुट पर आ गई है.
यह भी पढ़े :- पुलिसवाले ने 34 साल पहले ली थी 20 रुपये की रिश्वत, अब होगी हवलदार की गिरफ्तारी, कोर्ट ने दिया आदेश
इस बीच 3 सितंबर को ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा में रेप और हत्या के मामलों में फांसी की सजा के प्रावधान वाले बिल (Aparajita Bill 2024) को पास कर दिया था. इसके बाद इस बिल को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस के पास भेजा गया था. लेकिन उन्होंने इस बिल पर रोक लगा दी है. आनंद बोस ने ये कहकर इस बिल पर रोक लगाई कि ममता बनर्जी की सरकार ने बिल के साथ टेक्निकल रिपोर्ट नहीं भेजी. इसके बिना इस बिल को मंजूरी नहीं दी जा सकती.
इस बिल पर रोक लगाते राज्यपाल आनंद बोस ने कहा था कि ममता बनर्जी की सरकार ने इस बिल को लेकर कोई तैयारी नहीं की है. उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने पहले भी विधानसभा में पास हुए बिलों की टेक्निकल रिपोर्ट नहीं भेजी थी, इसकी वजह से पहले भी कई बिल पेंडिंग रह गए हैं. वहीं ममता बनर्जी की सरकार ने बिल रोके जाने के बाद आनंद बोस पर निशाना साधा है.
ममता सरकार पहले भी करती रही है ऐसा
पहले भी ममता सरकार ऐसा करती रही है. ममता सरकार ने पहले भी विधानसभा से पास हुए कई बिल की टेक्निकल रिपोर्ट राजभवन नहीं भेजी थी, जिस वजह से ये बिल पेंडिंग हो जाते हैं. ममता सरकार बाद में इसका आरोप राजभवन पर लगाती है.
3 सितंबर को ममता सरकार ने पेश किया था एंटी-रेप
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर के बाद राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे. पूरे राज्य में इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जिसके बाद राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में 3 सितंबर को एंटी-रेप बिल पेश किया था.
इस बिल के अनुसार, पुलिस को 21 दिन में रेप केस की जांच पूरी करनी है. विधानसभा में बिल के पास होने के बाद इसे राज्यपाल के पास भेजा गया था. यहां से पास होने के बाद बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. यहां से मुहर लगने के बाद ही यह बिल कानून में बदल सकेगा.
साधा ममता सरकार पर निशाना
गवर्नर आनंद बोस ने इस बिल को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के बिल की नकल बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के बिल राष्ट्रपति के पास पहले ही पेंडिंग है. लोगो को धोखा देने के लिए ममता धरना-प्रदर्शनों में भाग ले रही हैं. (Aparajita Bill 2024)



