सीमेंट कंपनियों की गिरोहबंदी से बढ़ाए रेट के खिलाफ सांसद बृजमोहन ने जताई आपत्ति, सीएम, केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी
Chhattisgarh : रायपुर से लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय वित्त मंत्री, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक पत्र लिखा है, जिसमें सीमेंट की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की है, दरअसल प्रदेश में सीमेंट की कीमतों में हाल ही में की गई बढ़ोत्तरी की गयी है, जिस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी आपत्ति जताई है, पत्र में सांसद ने उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ खनिज, लौह, कोयला, और ऊर्जा संसाधनों से भरपूर है, इसके बावजुद सीमेंट कंपनियों ने 3 सितंबर 2024 से कीमतों में एकाएक वृद्धि की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीमेंट कंपनियों ने एक कार्टल बनाकर सीमेंट की कीमतें 50 रुपए प्रति बोरी तक बढ़ा दी हैं, जो कि प्रदेश की जनता पर सीधा आर्थिक बोझ डाल रही है।
यह भी पढ़े :- Teli Diwas: साहू समाज ने तेली दिवस मनाकर किया समाज गौरव, उत्कृष्ट शिक्षक एवं प्रतिभाओं का सम्मान
सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में सीमेंट की कीमत में वृद्धि पर चिंता जताते हुए यह भी बताया कि कीमत वृद्धि का असर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh )में चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, जैसे सड़क, भवन, पुल-पुलिया, नहर, स्कूल, कॉलेज, और पीएम आवास योजना पर भी पड़ेगा। इस अचानक की गई वृद्धि से शासकीय प्रोजेक्ट्स की लागत बढ़ जाएगी और गरीबों के लिए घर बनाना कठिन हो जाएगा, जो कि राज्य और देश के हित में नहीं है। सांसद ने केंद्रीय वित्त मंत्री, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अनुरोध किया है कि इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीमेंट कंपनियों को कीमतों की वृद्धि को तुरंत वापस लेने के निर्देश जारी करें, ताकि छत्तीसगढ़ की जनता को राहत मिल सके।




