Google Analytics —— Meta Pixel

देवेंद्र नगर के आदर्श विद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन

Devendra Nagar Adarsh School: रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित आदर्श विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया, जिसमें रायपुर केरला समाजम के सचिव फिलिप सैमुअल शामिल हुए। कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य सुमन शानबाग, उप प्राचार्य के. के. उन्नीकृष्णन नायर और प्रधानाध्यापिका शोभा पिल्लई के साथ ही संस्था के सभी टीचर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा के साथ हुआ। संस्था में कार्यरत सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का सम्मान श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया।

यह भी पढ़ें:- सीमेंट कंपनियों की गिरोहबंदी से बढ़ाए रेट के खिलाफ सांसद बृजमोहन ने जताई आपत्ति, सीएम, केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी

बच्चों ने शिक्षकों के प्रति प्रेम, सम्मान को अभिव्यक्त करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और शिक्षकों को अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि फिलिप सैमुअल ने सभी शिक्षकों को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा शिक्षक मूल रूप से बच्चों में संस्कार और शिक्षा गढ़ने का कार्य करते हैं। संस्था की प्राचार्य ने अपने शिक्षक- शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। (Devendra Nagar Adarsh School)

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की तारीफ की। साथ ही बच्चों को शिक्षकों के बताए और सिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संस्था के उपप्राचार्य और प्रधानाध्यापिका ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर समस्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। वहीं शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए देवेंद्र नगर केनरा बैंक और मालाबार गोल्ड रायपुर के कुछ अधिकारी इस समारोह में शामिल हुए। (Devendra Nagar Adarsh School)

Back to top button
error: Content is protected !!