Google Analytics —— Meta Pixel

धारा 370 इतिहास बन चुका…अब कभी लौटकर नहीं आ सकता: केंद्रीय गृहमंत्री शाह

Amit Shah in Jammu: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू के पलौरा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये संयोग ही है कि जम्मू कश्मीर में पहला चुनावी सम्मेलन गणेश चतुर्थी के दिन शुरू हो रहा है और हम सभी मानते हैं कि विघ्नहर्ता यात्राओं के सभी विघ्न का हरण करते हैं। आगामी जम्मू-कश्मीर चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है। भारत की आजादी के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर का कोई मतदाता 2 अलग-अलग झंडों के नीचे नहीं, बल्कि तिरंगे के नीचे अपना वोट डालेगा। पहली बार जम्मू-कश्मीर के लोग भारत के संविधान के मुताबिक वोट करेंगे।

यह भी पढ़ें:- BJP में कोई छोटा और बड़ा नहीं… सबको बराबर का अवसर: केंद्रीय मंत्री JP नड्डा

उन्होंने कहा कि पहली बार जम्मू-कश्मीर को शेष भारत जैसा ही प्रधानमंत्री मिला है। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार के खाते में कई उपलब्धियां हैं। बीजेपी की ताकत उसके मंत्री नहीं बल्कि बूथ प्रभारी हैं। हमें अपने बूथ कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। आपको घर-घर जाना चाहिए और लोगों को मोदी की सरकार के तहत कश्मीर में हुए परिवर्तनों की याद दिलानी चाहिए। आने वाला चुनाव एक ऐतिहासिक चुनाव है। पहली बार दो संविधान नहीं, भारत के संविधान जिसको बाबा साहेब अंबेडकर ने बनाया उसके अंतर्गत मतदान होने जा रहा है। प्रधानमंत्री एक ही होता है, जिसे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की जनता चुनकर भेजती है और वो हमारे प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। (Amit Shah in Jammu)

घाटी में रक्तपात और सामूहिक हत्याएं हुईं: शाह

शाह ने कहा कि हमने घर-घर जाकर इनके यानी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के विभाजनकारी एजेंडे के प्रति लोगों को जागरूक किया है। मैंने एक प्रेस वार्ता कर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के विभाजनकारी एजेंडे को उजागर किया था, लेकिन मैं आप सब के सामने आया हूं, क्योंकि मैं मीडिया से ज्यादा भरोसा आप पर करता हूं, क्योंकि मैं भी आपकी जमात वाला हूं, मैं भी बूथ अध्यक्ष रहा हूं। विपक्ष का कहना है कि वे जम्मू-कश्मीर में पुराने शासन को वापस लाएंगे। यानी वे लोगों पर हो रहे अन्याय को वापस लाएंगे। वे कहते हैं कि वे जम्मू-कश्मीर को स्वायत्तता देंगे। वहीं स्वायत्तता जिसके कारण घाटी में रक्तपात और सामूहिक हत्याएं हुईं। मैं स्पष्ट कर दूं जम्मू-कश्मीर में स्वायत्तता कभी बहाल नहीं होगी। (Amit Shah in Jammu)

आतंकवाद को फिर से आने दोगे?: शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद-370 हटने से 70 साल के बाद जम्मू कश्मीर की माताओं-बहनों को अधिकार मिला है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी ये अधिकार छीनना चाहती है। ये अधिकार आप छीनने दोगे? नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी पत्थरबाजी समेत आतंकवाद में लिप्त लोगों को जेल से छोड़ना चाहती है, ताकि जम्मू, पुंछ, राजौरी जैसे क्षेत्र जहां शांति है, वहां फिर से आतंकवाद आए। क्या आप इन क्षेत्रों में आतंकवाद को फिर से आने दोगे? राहुल गांधी कहते हैं कि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करेंगे। हालांकि यह उनके धोखे का एक हिस्सा है, क्योंकि राज्य का दर्जा बहाल करने का अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार के पास है। (Amit Shah in Jammu)

ये जनता को मूर्ख बना रहे ​हैं: गृहमंत्री शाह

गृहमंत्री शाह ने कहा कि जिस ऑटोनॉमी की बात ने जम्मू कश्मीर को आग में झुलसाया, घाटी में 40 हजार लोग मारे गए। ये कहते हैं, हम जम्मू कश्मीर को ऑटोनॉमी देंगे। मैं आज कह कर जाता हूं, कोई भी ताकत ऑटोनॉमी की बात नहीं कर सकती। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी कहती है कि हम जम्मू कश्मीर को स्टेट का दर्जा देंगे। मैं अब्दुल्ला साहब और राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि आप जम्मू कश्मीर को स्टेट का दर्जा कैसे वापस देंगे? जनता को मूर्ख बना रहे ​हो। कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने धारा 370 के वापसी के घोषणा को लेकर मौन सहमति दे दी है। कांग्रेस का भी एजेंडा यही है। धारा 370 और 35 A इतिहास की बात हो गई। अब ये कभी वापस नहीं आ सकता है। (Amit Shah in Jammu)

Back to top button
error: Content is protected !!