Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ को रेलवे की नई परियोजना के लिए मिलेगी 20 हजार करोड़ की सौगात, इन प्रोजेक्टों पर होगा इन्वेस्टमेंट, पढ़े पूरी खबर

New Railway Project in Chattisgarh:  केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की नई रेलवे परियोजना का ऐलान किया है। यह घोषणा केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ बैठक के दौरान की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ की रेलवे सुविधाओं को और उन्नत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढ़े : Vande Bharat Train: छत्तीसगढ़ को रेलवे ने दी बड़ी सौगात, 15 सितंबर से दौड़ेगी दुर्ग-विशाखापट्टनम रूट पर वंदे भारत ट्रेन 

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की रेलवे सुविधाओं और नई परियोजनाओं (New Railway Project in Chattisgarh) पर चर्चा की। इस दौरान वैष्णव ने आने वाले एक से डेढ़ वर्षों के भीतर छत्तीसगढ़ को नई रेलवे परियोजना के तहत 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश किए जाने का भरोसा दिया।

कटघोरा – मुंगेली – डोंगरगढ़ रेलवे परियोजना
इस बहुप्रतीक्षित रेलवे परियोजना (New Railway Project in Chattisgarh) के पूरा होने से क्षेत्र की जनता को बेहतर आवागमन की सुविधाओं के साथ-साथ व्यापार और औद्योगिक अवसरों में वृद्धि होगी। केंद्रीय रेल मंत्री ने परियोजना की गति को तेज करने का आश्वासन दिया है।

बंद स्टॉपेज को पुनः बहाल करने पर चर्चा
कोविड-19 के दौरान बंद किए गए कई ट्रेनों के स्टॉपेज को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर भी चर्चा की गई। अश्विनी वैष्णव ने इन ट्रेनों के ठहराव को बहाल करने का आश्वासन दिया, जिसमें प्रमुख ट्रेनों के नाम शामिल हैं:
<> दुर्ग-भोपाल अमरकंटक सुपरफास्ट
<> पुरी-हरिद्वार उत्कल कलिंग एक्सप्रेस
<> बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस
<> दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस
<> सारनाथ एक्सप्रेस
<> बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस
<> गोंडवाना एक्सप्रेस, जिसे रायगढ़ से हरिद्वार तक बढ़ाने की योजना है।

रेलवे सुविधाओं का विस्तार
इसके अलावा, गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर खोलने की मांग पर भी चर्चा हुई। साथ ही, बुधवारी बाजार के व्यापारियों की समस्याओं और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सांसदों के सुझावों को भी रेल मंत्री के सामने रखा गया। इस नई परियोजना से छत्तीसगढ़ में रेलवे के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!