छत्तीसगढ़ मूसलाधार बारिश, नदी-नाले उफान पर, नाले में बहा युवक, दो घंटे बाद मिला शव

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में रायपुर सहित कई जिलों में लगातार बारिश जारी है. इसके चलते खैरागढ़, बस्तर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से भी अति भारी बारिश की चेतावनी दी है. साथ कई जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें:- Very Heavy Rain Warning: गहरे दवाब का क्षेत्र पुरी तट से टकराया, भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी
सोमवार को तेज बारिश के कारण भिलाई के सुपेला घड़ी चौक के नजदीक नाले के बहाव में बहने से शख्स की मौत हो गई। बारिश के कारण पानी भरा हुआ था और शख्स को नाले का अंदाजा ही नहीं हुआ। देखते ही देखते वह बह गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। हादसे के बाद पानी के बहाव के कारण शख्स का कुछ पता नहीं चला। बहाव कम होने के बाद दूसरी छोर से शख्स को निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सुपेला घड़ी चौक पर हाइवे किनारे लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स के सामने बह रहे नाले में सोमवार शाम को तेज बारिश के कारण उफान आ गया। देखते ही देखते सड़क पर पानी भर गया। भारी बारिश के बाद भी लोग निकल रहे थे। इस दौरान एक शख्स गहरे नाले में समा गया और तेज बहाव में बह गया। बहाव इतना तेज था कि मौके पर मौजूद लोग प्रयास करने के बाद भी उसे निकाल नहीं पाए। काफी तलाश के बाद भी शख्स का पता नहीं चला। लगभग एक घंटे से भी ज्यादा देर के बाद जब बहाव थोड़ा कम हुआ तो शख्स दिखा। आसपास जमा लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। (CG Weather Update)
बलौदाबाजार जिले में हुआ था हादसा
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भारी बारिश के कारण दर्दनाक हादसा हो गया था। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दरअसल, सभी लोग बारिश से बचने के लिए तालाब के किनारे पेड़ के नीचे खड़े थे इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जिस कारण से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। (CG Weather Update)



