Kanpur Train Accident : ISIS ने रची कानपुर में ट्रेन पलटने की साजिश, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, पढ़े पूरी खबर
Kanpur Train Accident : कानपुर के पास कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मामले की जांच कर रही यूपी एटीएस, आईबी और एनआईए की टीमों को शक है कि यह वारदात कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अंजाम दिया है. घटना स्थल से मिले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आशंका जताई गई है कि ISIS के खुरासन मॉड्यूल ने इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों से यह टीमें लगातार पूछताछ कर रही हैं.
यह भी पढ़ें:- Very Heavy Rain Warning: गहरे दवाब का क्षेत्र पुरी तट से टकराया, भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी
हालांकि अभी तक इन आरोपियों को कुछ खास खुलासा नहीं किया है. इसके पीछे भी खुरासन मॉड्यूल की कार्यप्रणाली को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है. मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक अभी यह खुलासा प्राथमिक जांच में हुआ है. अभी भी कई तथ्यों की पड़ताल होनी बाकी है. अधिकारियों के मुताबिक जिस मॉड्यूल पर शक है, उसके आतंकी कट्टरपंथी होते हैं और वुल्फ अटैक करते हैं. वह साल 2017 में मध्य प्रदेश में इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.
यूं मिले टेरर लिंक
इसके बाद ही इस मॉड्यूल के एक आतंकी सैफुल्लाह को लखनऊ में एनकाउंटर किया गया था. उस समय सैफुल्लाह के पास भी इसी तरह के संदिग्ध सामान मिले थे, जो कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले हैं. मामले की जांच के दौरान मिले टेरर लिंक के आधार पर एजेंसियों ने जांच का दायरा बढ़ा लिया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जिस किसी ने इस वारदात की साजिश रची है, वह ‘सेल्फ रेडिक्लाइज’ है. उसे खुरासन मॉड्यूल ने ब्रेन वॉश कर इस तरह की वारदातों के लिए तैयार किया है.
अगले दिन 5 सितंबर, 2024 को, रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को झारखंड के हज़ारीबाग में इसी तरह से निशाना बनाया गया. ट्रेन पर पत्थर फेंके गए, जिससे कई खिड़कियों को नुकसान पहुंचा. लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने एक एफआईआर दर्ज की है और इस व्यवधान के पैटर्न की जांच शुरू कर दी है. (Kanpur Train Accident )
5 सितंबर, 2024 की शाम को, कुरदुवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक संभावित गंभीर दुर्घटना से बचाव किया गया जब एक सिग्नल पॉइंट के पास ट्रैक पर जानबूझकर एक फाउलिंग मार्क स्लैब रखा गया था. सतर्क लोको पायलट ने समय पर ट्रेन को रोक लिया, और अधिकारियों ने जल्दी से अवरोध को हटा दिया। इस घटना की जांच चल रही है. (Kanpur Train Accident )
7 सितंबर, 2024 को, इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दो कोच संदिग्ध परिस्थितियों में जबलपुर स्टेशन के पास डिरेल हो गए. डिरेलमेंट की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है, क्योंकि घटना की असामान्यता रेलवे संचालन पर प्रभाव डालने वाले हाल के अन्य व्यवधानों के बीच संभावित गड़बड़ी की चिंता पैदा करती है



