नक्सली संगठन में आंतरिक कलह की स्थिति, अपने ही साथियों की ले रहे जान

Bastar IG Sundarraj Appeal: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नक्सलवाद को खत्म करने के लिए साल 2024 में जवान ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। बस्तर संभाग में प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप 153 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर किया गया है, जिनका शव भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि 8 महीनों में बस्तर संभाग के अंतर्गत सुरक्षाबलों ने तेलंगाना राज्य के निवासी नक्सल कैडर DKSZC सदस्य जोगन्ना, DKSZC सदस्य रंधीर, TSC सदस्य, CRC कमांडर सागर, DVCM विनय उर्फ रवि जैसे नक्सली कैडर्स के शव बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बढ़ी आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं, जानिए बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें
वहीं इसी अवधि में महाराष्ट्र राज्य निवासी नक्सली कैडर ACM संगीता उर्फ सन्नी और ओडिशा निवासी PPCM लक्ष्मी का भी शव मुठभेड़ के बाद बरामद किया गया है। इसी तरह बड़ी संख्या में दूसरे प्रांत के रहने वाले शीर्ष नक्सली कैडर्स का नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारा जाना छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ है। बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने बताया कि प्रतिबंधित और गैरकानूनी सीपीआई नक्सली संगठन एक रणनीति के तहत सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान स्थानीय नक्सली कैडर्स को एक मानव सुरक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल करते हुए दूसरे राज्य में भाग जाते हैं। (Bastar IG Sundarraj Appeal)
नक्सली अपने ही साथियों को कर रहे प्रताड़ित
शीर्ष नक्सली कैडर्स मौके का फायदा उठाकर अपनी जान बचाकर भाग जाते हैं, लेकिन हाल-फिलहाल में हुए मुठभेड़ों के दौरान बाहर राज्य के शीर्ष नक्सली कैडर्स की यह रणनीति विफल होते हुए नजर आ रही है। पुलिस को विश्वनीय सूत्रों से मिल रही सूचना से यह बात सामने आ रही है कि 2024 में तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और दूसरे राज्य के सीनियर कैडर्स की हो रही र्दुगति को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गई है, जिससे बाहर के नक्सली कैडर्स स्थानीय नक्सली कैडर्स के ऊपर शक कर रहे हैं। साथ ही उन्हें कई तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे नक्सली संगठन में विश्वासघात और विद्रोह की स्थिति निर्मित हो रही है। (Bastar IG Sundarraj Appeal)
नक्सलियों ने की अपने ही साथी की हत्या
दरअसल, 6 सितंबर को कांकेर के मलमपेंटा जंगल में राजनांदगांव-कांकेर डिवीजन के ACM विज्जा मड़काम को उन्हीं के खुद के नक्सली संगठन के नेतेलगू कैडर नेता विजय रेड्डी के ईशारे पर संगठन के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाकर मार दिया गया। नक्सली शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन के इन सभी अंदरूनी कलह से खुद के नक्सल कैडर और जनता का ध्यान भटकाने के लिए खुद के द्वारा मारे नक्सलियों को पुलिस मुखबिर-क्रांतिकारी विरोधी,संगठन की गद्दारी करने जैसे मनगढ़ंत कहानी बताते हुए झुठे और तथ्यविहीन प्रेस विज्ञप्ति जारी की जा रही है। (Bastar IG Sundarraj Appeal)
विश्वासघात और विद्रोह की स्थिति: IG
बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि बीते दिनों नक्सली संगठन को बस्तर संभाग अंतर्गत दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी इलाका में भारी क्षति उठाना पड़ा है, जिसके कारण प्रतिबंधित और गैरकानूनी संगठन अभी दिशा-विहीन समेत नेतृत्व विहीन हो चुका है। बाहरी प्रांत के शीर्ष नक्सली नेतृत्व ने बीते 30-40 साल से स्थानीय नक्सली कैडर्स को सिर्फ एक मानव सुरक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल करते हुए करोड़ों-अरबों रुपयों की लूट-खसोट की है। अब स्थानीय नक्सली कैडर्स के सामने बाहरी नक्सली कैडर्स बेनकाब होते जा रहे हैं, जिसके कारण से नक्सलियों में आपस में विश्वासघात और विद्रोह की स्थिति बढ़ते जा रहा है। (Bastar IG Sundarraj Appeal)
बस्तर IG ने की सरेंडर करने की अपील
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने यह भी बताया कि अब स्थानीय नक्सली कैडर्स के पास हिंसा छोड़कर शासन के सामने आत्मसमर्पण करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचा है। बस्तर क्षेत्र के शांति, सुरक्षा और विकास के लिए यह उचित होगा की प्रतिबंधित और गैरकानूनी सीपीआई नक्सली संगठन कुछ शीर्ष कैडर समेत उनके गिने-चुने समर्थकों की साजिश, चंगुल से बाहर आकर नक्सली कैडर्स समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सुरक्षित और विकसित बस्तर की भागीदारी बने। (Bastar IG Sundarraj Appeal)



