Google Analytics —— Meta Pixel

Damini जान बच जाएगी आपकी, आकाशीय बिजली से करेगा अलर्ट, एंड्रॉइड मोबाईल पर आप आसानी से कर सकते हैं डाउनलोड

Damini App : आकाशीय बिजली घटित होने के कारण जन एवं पशु हानि की घटनाओं से निपटने हेतु भारत सरकार द्वारा दामिनी एप्प (Damini App) विकसित किया गया है। इस मोबाइल एप्प से आकाशीय बिजली घटित होने की पूर्वानुमान(20 से 31 किलोमीटर का दायरा), आवश्यक तैयारी एवं उपाय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ मूसलाधार बारिश, नदी-नाले उफान पर, नाले में बहा युवक, दो घंटे बाद मिला शव

जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जन एवं पशु हानि की बढ़ती घटना को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखो एवं मैदानी अमलों को दामिनी एप्प डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस एप्प को डाउनलोड करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:- Very Heavy Rain Warning: गहरे दवाब का क्षेत्र पुरी तट से टकराया, भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी

दामिनी एप्प (Damini App) को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रॉइड मोबाईल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही मेघदूत एप्प तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा से सम्बंधित है जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!