Google Analytics —— Meta Pixel

ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, 24 गाड़ियों पर जुर्माना, एक जब्त

Koriya Police Action: कोरिया जिले में परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने दो दिनों के भीतर 24 वाहनों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पिकअप और तिपहिया ऑटो पर ओवरलोड सवारियों को ढोने के कारण की गई। 8 सितंबर को 18 पिकअप और तिपहिया ऑटो से 23 हजार 900 रुपए का चालान वसूला गया। जबकि 9 सितंबर को 6 वाहनों पर 34 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कदम उठाए गए। इसके अलावा एक मालवाहक वाहन को ओवरलोडिंग और टैक्स न जमा करने के कारण जब्त कर बैकुंठपुर थाने में सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : बीएड अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी, 18 सितंबर तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन हो, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। हाल ही में आयोजित बैठक में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग द्वारा त्यौहारी सीजन को देखते हुए उपभोक्ताओं को मिलावटी से बचाने के लिए किराना दुकानों, होटलों का निरीक्षण कर अवमानक खाद्य पदार्थाे पर कार्रवाई की जा रही है। (Koriya Police Action)

41 खाद्य पदार्थों की जांच

इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा और टीम ने विकासखंड सिमगा के हथबंध गांव में कुल 11 होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों से चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से कुल 41 खाद्य पदार्थों जांच किया गया, जिसमें से 06 सैंपल अवमानक प्राप्त हुए। जांच दौरान तिग्गड़ा चौक से लेकर बाजार और रेलवे स्टेशन स्थित छत्तीसगढ़ बिहारी ढाबा एंड होटल,यादव होटल और स्वीट्स,गुरुजी होटल,विजय डेली नीड्स, कमल डेली नीड्स,बालकृष्ण डेयरी,मंकी केक शॉप,सोनी भाई गुपचुप,शंकर होटल एंड स्वीट्स, लिपी स्वीट्स,कृष्णा मिष्ठान भंडार,खुशी चार्ट कॉर्नर की जांच की गई। (Koriya Police Action)

खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया

कमल डेली नीड्स में अवमानक पाए गए 1 किलोग्राम मैसूर पाक,1 किलोग्राम नारियल बर्फी,1 किलो बर्फी, खोपरा लड्डू 2 किलो, सोनी भाई गुपचुप 2 किलो ग्राम आलू मसाला,शंकर होटल एंड स्वीट्स से बालूशाह2 किलो, रसगुल्ला 5 किलोग्राम, नष्टीकरण की गई। स्वच्छता संबंधी पर्याप्त उपाय नहीं किए जाने किचन अनहाइजीनिक पाए जाने पर वह खाद्य पदार्थों को ढकने के पर्याप्त उपाय नहीं किए जाने पर उपरोक्त में से 3 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ बिहारी ढाबा और होटल से मोतीचूर लड्डू का विधिक नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। (Koriya Police Action)

Back to top button
error: Content is protected !!