Google Analytics —— Meta Pixel

आज करमा तिहार में शामिल होंगे CM साय, कुर्मी समाज के महाधिवेशन में भी लेंगे हिस्सा

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 14 सितंबर को कवर्धा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वें महाधिवेशन और रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित करमा तिहार में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर के जरिए 12.50 बजे कवर्धा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कवर्धा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज के 53वें महाधिवेशन दोपहर 01 बजे से 2 बजे तक शामिल होंगे। इसके बाद वे 3.10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 6.10 बजे से 7.10 बजे तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित करमा तिहार में शामिल होने के बाद वहां से रवाना होकर रात 7.50 बजे मुख्यमंत्री निवास आएंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 55 तहसीलदारों समेत 169 अधिकारियों का ट्रांसफर

बता दें कि रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम में प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री साय आराध्य माता करमा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज हरि हरवंश सिंह मिरी करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग, नंदकुमार साय, अध्यक्ष महिला प्रभाग अखिल भारतीय कंवर समाज पमशाला, जशपुर, कौशल्या साय और संरक्षक छत्तीसगढ़ कंवर समाज विकास समिति टाटीबंध रायपुर शामिल हेंगे। (CM Sai Tour Program)

रातभर चलता है कार्यक्रम का आयोजन

वहीं उर्मिला जे.एल. पैकरा और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ सामाजिक प्रतिनिधि डी.डी. सिंह, नकुल चंद्रवंशी टीकाराम कंवर, भीम सिंह कंवर, विनोद साय, जयप्रकाश साय, आर.एन. साय, मनोहर सिंह पैकरा, शिवकुमार कंवर, तिमीरेंदु शेखर सिंह कंवर, महिपाल सिंह कंवर और संकेत साय पैकरा शामिल होंगे। गौरतलब है कि हर साल भादो मास एकादशी को प्रकृति का यह करमा तिहार मनाया जाता है। प्रकृति के इस पर्व में करम डार का विधि विधान के साथ स्वागत और पूजा की जाती है। करम कहानी का बखान किया जाता है। इस पारंपरिक मौके पर सामूहिक रूप से पारंपरिक सामूहिक करमा नृत्य और करमा गीत का भी आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम का आयोजन रातभर चलता है। सुबह के समय करमा डार के विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होता है। (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!