Google Analytics —— Meta Pixel

बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को आया मेजर हार्ट अटैक, बाईपास सर्जरी की होगी जरूरत

MLA Dr. Sampat Agarwal : बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल  (MLA Dr. Sampat Agarwal) को देर रात गंभीर हार्ट अटैक आया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ श्रमिक सम्मेलन : मुख्यमंत्री साय श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का करेंगे वितरण

विधायक के बड़े बेटे सुमित अग्रवाल के अनुसार, बीती रात करीब 11:30 बजे डॉ. सम्पत अग्रवाल को हल्का सीने में दर्द महसूस हुआ। उन्हें तुरंत बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद रायपुर के बालाजी अस्पताल रेफर किया।

बालाजी अस्पताल में डॉ. देवेंद्र नायक और उनकी टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, डॉ. सम्पत अग्रवाल को मेजर हार्ट अटैक हुआ है, जिसमें उनके हृदय की तीन मुख्य धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया है। इनमें से एक धमनि 100% बंद थी, जबकि दूसरी 90% और तीसरी 60% ब्लॉकेज की स्थिति में थी। 100% ब्लॉकेज को तत्काल उपचार कर खोल दिया गया है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार, उनकी बाईपास सर्जरी करना अनिवार्य होगा।

वर्तमान स्थिति: विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल (MLA Dr. Sampat Agarwal) की स्थिति स्थिर बनी हुई है, और उनकी बाईपास सर्जरी जल्द ही की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!