विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को हार्ट अटैक, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की मुलाकात
MLA Dr. Sampat Agarwal : बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को देर रात अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
यह भी पढ़े :- बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को आया मेजर हार्ट अटैक, बाईपास सर्जरी की होगी जरूरत
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11:30 बजे विधायक अग्रवाल (MLA Dr. Sampat Agarwal ) को हल्का सीने में दर्द महसूस हुआ। उन्हें तुरंत बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ. एन.के. अग्रवाल ने हृदयाघात की आशंका जताई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया।

रायपुर के बालाजी अस्पताल में डॉ. देवेंद्र नायक और उनकी टीम की देखरेख में विधायक अग्रवाल का इलाज जारी है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे और विधायक का हालचाल जाना। मंत्री जायसवाल ने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक को मिल रहा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ
विधायक (MLA Dr. Sampat Agarwal ) के बड़े बेटे सुमित अग्रवाल ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सका है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।



