Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : धर्मांतरण से परिवार में फूटा विवाद, पटेल मरार समाज ने जताई नाराज़गी

Balodabazar News : बलौदाबाजार के लॅच्छनपुर गाँव में धर्मांतरण के विवाद ने पूरे परिवार में दरार डाल दी है, जिससे पटेल मरार समाज में रोष व्याप्त है। महेंद्र कुमार पटेल ने विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी और जिला मंत्री राजेश केशरवानी के साथ इस मुद्दे पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

यह भी पढ़े :- विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को हार्ट अटैक, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की मुलाकात

महेंद्र कुमार का आरोप है कि उनके रिश्तेदार, दानीराम पटेल, भागवत पटेल और ऋतू पटेल, ईसाई धर्म अपना चुके हैं और उनके द्वारा परिवार में स्थापित शिवलिंग को तोड़कर फेंक दिया गया। महेंद्र ने बताया कि 2003 से स्थापित शिवलिंग की पूजा गांव और समाज के लोग नियमित रूप से करते आ रहे थे। लेकिन अप्रैल 2021 में, उनके रिश्तेदारों ने ईसाई धर्म अपनाने के बाद पूजा बंद कर दी और शिवलिंग खंडित कर दिया।

धर्मांतरण से परिवार में फूटा विवाद
धर्मांतरण से परिवार में फूटा विवाद

महेंद्र कुमार ने गाँव और समाज के लोगों को जानकारी दी, और सभी ने मिलकर उन रिश्तेदारों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, उनके रिश्तेदार इस पर अड़े रहे कि वे अब ईसाई धर्म का पालन करेंगे। इसके बाद, पटेल मरार समाज के लोगों ने 12 जून 2023 को प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई। समाज के प्रमुख शत्रुघ्न पटेल ने स्पष्ट किया कि पटेल मरार समाज किसी भी रूप में धर्मांतरण और सनातन धर्म के अपमान को सहन नहीं करेगा।

यह भी पढ़े :- बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को आया मेजर हार्ट अटैक, बाईपास सर्जरी की होगी जरूरत

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने मिशनरियों पर हिंदू समाज को विभाजित करने और धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वे इस तरह के अवैध प्रार्थना सभाओं और चर्चों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। (Balodabazar News)

पटेल मरार समाज ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग की है ताकि इस विवाद से उत्पन्न पारिवारिक और सामाजिक कलह को समाप्त किया जा सके। (Balodabazar News)

Back to top button
error: Content is protected !!